फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh: ‘धुरंधर 2’ के आगे ‘उस्ताद भगत सिंह’ की निकली हवा, ईद की छुट्टी का भी नहीं मिला फायदा

Sat, 21 Mar 2026 09:41 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ustaad Bhagat Singh Collection Day 3: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की धूम देखने को मिल रही है। इसके सामने पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की हालत काफी पतली हो रखी है। जानिए तीसरे दिन कैसा रहा कलेक्शन…
विज्ञापन
1 of 5
उस्ताद भगत सिंह कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म का मुकाबला रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से हो रहा है। पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद पवन कल्याण की फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। अब जानते हैं कि तीसरे दिन कैसा रहा ‘उस्ताद भगत सिंह’ का कलेक्शन।

विज्ञापन

2 of 5
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

तीसरे दिन की कमाई
पवन कल्याण, श्रीलीला और राशि खन्ना स्टारर ‘उस्ताद भगत सिंह’ की तीसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने तीसरे दिन सिर्फ 7.26 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाया है। ये उसके दूसरे दिन की कमाई (9 करोड़) से भी कम है। इस तरह से तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 51.01 करोड़ रुपए हो गई है।

विज्ञापन

3 of 5
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : एक्स@OGcults

ईद की छुट्टी पर नहीं बढ़ी कमाई
‘उस्ताद भगत सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 34.75 करोड़ रुपए के साथ की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाए थे। अब तीसरे दिन फिल्म की कमाई और भी नीचे आ गई है। ऐसे में अब देखना ये है कि क्या रविवार को फिल्म की कमाई में कोई उछाल आती है या नहीं? क्योंकि आज वीकेंड और ईद की छुट्टी का भी फिल्म को कोई फायदा नहीं मिला।

4 of 5
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

‘उस्ताद भगत सिंह’ पर भारी पड़ रही ‘धुरंधर 2’
‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से हो रहा है। हालांकि, शुरुआती तीन दिनों में ‘धुरंधर 2’ ‘उस्ताद भगत सिंह’ पर काफी भारी पड़ती नजर आ रही है। तीसरे दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने जहां सिर्फ 7.26 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं ‘धुरंधर 2’ खबर लिखे जाने तक 97.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन - फोटो : X
‘उस्ताद भगत सिंह’ की कास्ट
हरीश शंकर द्वारा निर्देशित ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण ने एक बहादुर पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में पवन के अलावा श्रीलीला और राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें