फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'धुरंधर 2' की आंधी के आगे टिक पाई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें पवन कल्याण की फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन

Fri, 20 Mar 2026 09:45 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 2: इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' और पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में से किसने ज्यादा कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : अमर उजाला
'उस्ताद भगत सिंह' ने पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग की और पहले ही दिन इस फिल्म ने 34.75 करोड़ रुपये से बॉकीस ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया। लेकिन आज का कलेक्शन भी दमदार है या नहीं? जानें आज पवन कल्याण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कितने की कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन
हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज का आज दूसरा दिन है। इस फिल्म में पवन कल्याण ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'उस्ताद भगत सिंह' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं आज फिल्म का कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले काफी कम है। आज इस फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 9.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन के मुकाबले आधे से भी कम है।
विज्ञापन

3 of 5
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : X
'उस्ताद भगत सिंह' का कुल कलेक्शन और कास्ट
सिनेमाघरों में दूसरे दिन 'उस्ताद भगत सिंह' के पूरे 4,168 शो में चल रहे हैं। पवन कल्याण की इस एक्शन फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 43.98 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 'उस्ताद भगत सिंह' का निर्देशक हरीश शंकर ने किया है। इस फिल्म में पवन कल्याण ने एक बहादुर पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में पवन के अलावा श्रीलीला और राशि खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई है।

4 of 5
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X
पवन कल्याण की इन फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन
उस्ताद भगत सिंह की कमाई पवन कल्याण की 'हरि हर वीर मल्लु 1' के बराबर थी, जो 'दे कॉल हिम ओजी' से ठीक पहले रिलीज हुई एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई। जानें इन फिल्मों के पहले दिन की कमाई
  • उस्ताद भगत सिंह - 34.75 करोड़ रुपये
  • 'हरि हर वीर मल्लु 1'- 34.75 करोड़ रुपये
  • 'ब्रो'- 30.05 करोड़ रुपये
  • भीमला नायक- 37.15 करोड़ रुपये
  • वकील साब- 40.10 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर: द रिवेंज' का कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार, 'धुरंधर द रिवेंज' ने पेड प्रिव्यू में 43 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की रिलीज के बाद पहले दिन फिल्म ने सौ करोड़ रुपये का आकड़ा बड़ी ही आसानी से पार कर लिया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 74.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब तक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 220.25 करोड़ रुपए हो गया है। 


यह भी पढ़ें: Eid Mubarak: हिना खान से लेकर शोएब इब्राहिम ने फैंस को दी ईद की शुभकामनाएं, शेयर की चांद की तस्वीर; लिखा नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें