फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trisha Krishnan: विजय के मुकाबले कितनी है तृषा की नेटवर्थ? कमाई में टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर

Tue, 05 May 2026 05:26 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trisha Krishnan Net Worth: तृषा कृष्णन ने अपने करियर को बहुत अच्छे से संभाला है। आज वह दक्षिण भारत की सबसे सफल और महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। जानें कितनी है तृषा कृष्णन की कुल संपत्ति?
विज्ञापन
1 of 10
तृषा कृष्णन - फोटो : अमर उजाला
तेलुगु और तमिल फिल्मों की प्रमुख अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने दक्षिण भारतीय सिनेमा उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तृषा कृष्णन की कुल संपत्ति करोड़ों में है। अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति के साथ तृषा एक आलीशान जीवन जीती हैं।
विज्ञापन

2 of 10
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
चेन्नई में तृषा कृष्णन का आलिशान घर
तृषा कृष्णन के पास चेन्नई में एक शानदार घर है, जिसकी कीमत करीब 10-12 करोड़ रुपये है। हैदराबाद में भी उनकी एक संपत्ति है, जो 6-7 करोड़ रुपये की है। इसके अलावा उनके पास लग्जरी कारों का अच्छा कलेक्शन भी है।
विज्ञापन

3 of 10
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
तृषा की कारों का कलेक्शन
तृषा कृष्णन के पास कई महंगी और लग्जरी कारों का कलेक्शन है। इन कारों की कुल कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये के आसपास है।
  • उनके पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास
  • बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज
  • रेंज रोवर इवोक
  • मर्सिडीज ई-क्लास जैसी गाड़ियां हैं

4 of 10
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
तृषा की कमाई
तृषा दक्षिण भारतीय सिनेमा (तमिल और तेलुगु) की बहुत लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। तृषा फिल्मों के अलावा ब्रांड डील्स और ऑनलाइन कामों से अच्छी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थलापति विजय की फिल्म 'लियो' में काम करने के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये मिले थे। 'पोन्नियिन सेल्वन' की सफलता के बाद उनकी फीस और बढ़ गई।
 
विज्ञापन

5 of 10
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
कुल कितनी है तृषा कृष्णन की नेटवर्थ?
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन की कुल संपत्ति करीब 85 करोड़ रुपये है। यह पैसा उन्हें फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तृषा एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं। वहीं ब्रांड प्रमोशन के लिए 9 करोड़ रुपये तक लेती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
तृषा कृष्णन का करियर
तृषा ने साल 1999 में फिल्म 'जोड़ी' से अपना करियर शुरू किया। उन्हें असली पहचान 2004 में प्रभास के साथ फिल्म 'वर्षम' से मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। जिनमें 'घिल्ली', 'सामी', 'आरू', ;अयुथा एझुथु', 'विन्नैथांडी वरुवाया', 'पोन्नियिन सेल्वन' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 10
थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
थलापति विजय की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की कुल संपत्ति लगभग 600 करोड़ रुपये से अधिक है। विजय एक फिल्म के लिए 100 से 250 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। विजय के पास चेन्नई के नीलंकराई में एक आलीशान सी-फेसिंग बंगला, जिसकी कीमत लगभग 70 से 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा विजय के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है, जिसमें BMW, Lexus और Toyota Wellfire जैसी गाड़ियां हैं।

8 of 10
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय के साथ तृषा की जोड़ी
विजय और तृषा की जोड़ी कॉलीवुड में बहुत पसंद की जाती है। दोनों ने 'घिल्ली', 'तिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवी', 'लियो' और 'GOAT' (विशेष भूमिका) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर बहुत अच्छी लगती है।

9 of 10
तृषा कृष्णन-विजय थलपति - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है विजय थलापति और तृषा कृष्णन का रिश्ता?
विजय थलापति और तृषा कृष्णन के बीच प्रेम संबंध की अफवाहें लंबे समय से सुर्खियों में हैं, जो मुख्य रूप से उनकी फिल्मों और हालिया सार्वजनिक मुलाकातों पर आधारित हैं। 2023 की फिल्म 'लियो' के बाद और विजय के कथित तलाक की खबरों के बीच उनकी नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन

10 of 10
तृषा कृष्णन और थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
थलापति विजय और तृषा कृष्णन का वर्कफ्रंट
थलापति विजय की आगामी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) है। इसका निर्देशन एच. विनोद ने किया है। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में विजय एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं। वहीं तृषा कृष्णन साउथ अभिनेता सूर्या के साथ 'करुप्पु' (Karuppu) में नजर आएंगी। यह फिल्म मई 2026 में रिलीज हो सकती है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसके अलावा तृषा ‘विश्वंभरा’ (vishwambhara) में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Haunted 3D Teaser: भूतिया महल की कहानी को लेकर लौटे मिमोह; 'हॉन्टेड 3डी' का टीजर आउट, जानें कब होगी रिलीज?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें