Thalapathy Vijay: थलापति विजय राजनीति में बड़ी कामयाबी हासिल करने के करीब हैं। इससे पहले वह बड़े पर्दे पर खूब मशहूर हो चुके हैं। हाल के वर्षों में रिलीज हुईं उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। आइए उनकी फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने राजनीति ही नहीं पर्दे पर भी बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई कामयाब फिल्में दी हैं। इससे वह एक भरोसेमंद स्टार बन गए हैं। आइए जानते हैं कि हाल के वर्षों में उनकी कौन सी फिल्में सबसे ज्यादा पसंद की गईं।
विज्ञापन
2 of 8
लियो
- फोटो : सोशल मीडिया
लियो (2023)
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी 'लियो' विजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक थी। इस फिल्म में एक्शन और रहस्य का मेल था। विजय की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की शानदार कहानी ने इसे ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बना दिया। इसने ग्लोबली 605 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
3 of 8
वारिसु
- फोटो : सोशल मीडिया
वारिसु (2023)
पोंगल के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'वारिसु' एक पारिवारिक ड्रामा थी। यह फिल्म एक्शन के बजाय भावनात्मक कहानी पर ज्यादा केंद्रित थी। इसके बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की। इस फिल्म से विजय ने साबित किया कि वह एक्शन फिल्मों तक सीमित नहीं है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
बीस्ट (2022)
विजय की फिल्म 'बीस्ट' का रिलीज से पहले काफी बज था। हालांकि रिलीज के बाद इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। इसके बावजूद इसने स्टार पावर की बदौलत बड़ी ओपनिंग ली। दर्शकों ने इसके गानों को भी खूब पसंद किया। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि विजय की फिल्में समीक्षकों की राय की परवाह किए बिना अच्छी कमाई कर सकती हैं। दुनियाभर में इस फिल्म ने 216 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
विज्ञापन
5 of 8
मास्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
मास्टर (2021)
विजय की फिल्म 'मास्टर', महामारी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्मों में से एक थी। इसमें विजय ने एक बेहद आकर्षक परफॉर्मेंस दी, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया। इस फिल्म की सफलता ने पूरे भारत में सिनेमाघरों के कारोबार को फिर से पटरी पर लाने में अहम भूमिका निभाई। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 220 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
6 of 8
बिगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
बिगिल (2019)
स्पोर्ट्स ड्रामा 'बिगिल' में विजय ने दोहरी भूमिका निभाई, जिसमें फुटबॉल खेलने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिया गया था। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म न सिर्फ एक कमर्शियल ब्लॉकबस्टर थी, बल्कि दर्शकों को भी खूब पसंद आई। महिला खिलाड़ियों पर केंद्रित इसकी कहानी की खूब तारीफ हुई। दुनियाभर में इसने 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
7 of 8
सरकार
- फोटो : सोशल मीडिया
सरकार (2018)
राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सरकार' ने समकालीन मुद्दों को उठाया। इसने विजय को एक दमदार, सामाजिक रूप से जागरूक इंसान के रूप में पेश किया। इस फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही। इसकी कामयाबी ने साबित किया कि विजय का प्रभाव अब सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नहीं है। बल्कि वे सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
मर्सल (2017)
'मर्सल' में विजय ने तीन अलग-अलग किरदार निभाए थे। इसमें मेडिकल भ्रष्टाचार के मुद्दे को दिखाया गया था। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब रही। यह अपने बेबाक डायलॉग्स की वजह से काफी चर्चा में रही। ग्लोबली इसने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।