फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉक्सिक कलेक्शन: 200 करोड़ पार हुई 'टॉक्सिक' की कमाई, जानें 'इरुमुडी' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन

Mon, 31 Aug 2026 07:55 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: वीकएंड पर सभी फिल्मों की कमाई में उछाल आया है। 'टॉक्सिक', 'इरुमुडी' और 'हनुमान अंश' के कलेक्शन में जहां ज्यादा उछाल आया है। वहीं 'आवारापन 2' में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में चल रही हैं। वीकएंड पर सभी फिल्मों के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन दिनों से जहां 'टॉक्सिक' के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, वहीं रविवार को इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ है। 'इरुमुडी' ने भी छलांग लगाई है। 'हनुमान अंश' के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। 'आवारापन 2' की कमाई में मामूली उछाल आया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
'टॉक्सिक' की पांचवें दिन की कमाई
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसे गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है।
  • ओपनिंग डे पर इसने 101.10 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 36.40 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे यानी रक्षाबंधन को भी इसकी कमाई घटी और इसने 26.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • चौथे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई और इसने 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • पांचवें दिन इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ और इसने 23 करोड़ रुपये कमाए।
  • इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 214.10 करोड़ रुपये हो चुका है।

वायरल वीडियो: आतिफ असलम ने चलती कार से फैंस का दिया साथ, यूजर्स को पसंद आया सिंगर का अंदाज; कर रहे ऐसे कमेंट

विज्ञापन

3 of 5
इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड पर चमकी ‘इरुमुडी’
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन किया है। दर्शकों को रवि तेजा का अभिनय पसंद आ रहा है।
  • नौवें दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने 12.30 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दसवें यानी रविवार को इसने 15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  • इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 129.55 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' की बढ़ी कमाई
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है। शुरुआत में इसकी कमाई धीमी रही। अब इसकी कमाई में उछाल आया है। 23वें दिन इसकी कमाई 9.25 करोड़ रुपये रही। 24वें दिन इसने 12.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 40.13 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'आवारापन 2' के ट्रेलर में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'आवारापन 2' का कलेक्शन
तीसरे रविवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है। पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे शनिवार को इसने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे रविवार को इसने 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 148.10 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें