फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Family Star On OTT: फ्लॉप होते ही ‘फैमिली स्टार’ ने पकड़ा ओटीटी का रास्ता, महीने भर भी नहीं टिकी थियेटर में

Wed, 24 Apr 2024 02:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
द फैमिली स्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
इसी महीने के पहले शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुंची साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रहे अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ रिलीज के चौथे हफ्ते में ही ओटीटी पर पहुंच गई है। अमेजन प्राइम वीडियो ने इसका 26 अप्रैल से प्रसारण करने का एलान किया है। गौरतलब है कि निर्माता दिल राजू की ये फिल्म फ्लॉप होने के चलते उनकी अगली कुछ फिल्मों की रिलीज डेट भी खिसक गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
द फैमिली स्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
करीब 50 करोड़ के बजट से बनी विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की फिल्म को दर्शकों ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही नकार दिया था। तेलुगु और तमिल में एक साथ रिलीज हुई ये फिल्म पहले हफ्ते में सिर्फ 18.25 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। फिल्म ‘लाइगर’ के बाद विजय की पिछले साल रिलीज फिल्म ‘खुशी’ और अब ‘द फैमिली स्टार’ के भी फ्लॉप होने के बाद चर्चा रही है कि उनकी निर्देशक गौतम तिन्नौरी के साथ बन रही फिल्म में काम करने से इसकी हीरोइन श्रीलीला मना कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
द फैमिली स्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
उधर, संपू्र्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली फिल्म कैटेगरी में दो बार सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके साउथ सिनेमा के निर्माता दिल राजू की भी इस साल की पूरी प्लानिंग फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ पर टिकी रही है। इस फिल्म के फ्लॉप होने के चलते दिल राजू की अगली दो फिल्मों की रिलीज टल गई है। विजय की इस फिल्म के बाद वह इसी महीने के अंत में फिल्म ‘लव मी’ और अगले महीने के अंत में अपनी सुहास अभिनीत फिल्म रिलीज करने वाले थे। तीनों फिल्मों के प्रचार-प्रसार की योजना एक साथ बनी और इसी पर काम भी शुरू हो गया लेकिन विजय देवराकोंडा स्टारर ‘द फैमिली स्टार’ की विफलता ने इस योजना पर पानी फेर दिया है।

4 of 5
द फैमिली स्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
लेखक-निर्देशक परशुराम की फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ की रिलीज अब अमेजन प्राइम वीडियो पर 26 अप्रैल को होने जा रही है। फिल्म की कहानी गोवर्धन की है जो अपने परिवार की जिम्मेदारियों को उठाने के सारे जतन कर रहा है। इस बीच उसके मकान में एक नई किरायेदार रहने आती है। दोनों की दोस्ती गुल खिलाने ही लगती है कि उनके जीवन में एक तूफान आता है और ये होता है इंदु के बारे में हुए एक खुलासे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द फैमिली स्टार - फोटो : यूट्यूब
विजय देवरकोंडा अपने इस किरदार के बारे में बहुत उत्साहित रहे हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ में गोवर्धन का किरदार करना मेरे लिए एक बहुत ही उत्साहजनक अनुभव रहा है। वह एक आदर्श हीरो है। वह एक ऐसा इंसान है जो बिना किसी शिकायत के अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रहा है और वह इस बारे में किसी तरह की कोई शिकायत भी नहीं करता है। ये फिल्म बहुत ही खूबसूरती पारिवारिक रिश्तों को उजागर करती है।’
Sonam Khan Rajeev Rai: अलगाव के आठ साल में बदले सोनम के सुर, बोलीं, मेरे पति ने मुझे रानी की तरह रखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें