साउथ के सुपरस्टार विजय, जिन्हें प्यार से थलपति विजय के नाम से जाना जाता है उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। अभिनेता आज यानी 22 जून को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस अवसर पर जहां एक तरफ सिनेमाघरों में उनकी बेहतरीन पुरानी फिल्में दोबारा प्रदर्शित की जा रही हैं, वहीं फैंस को उनकी आगामी फिल्म 'लियो' की पहली झलक भी देखने को मिली है। दरअसल, 'लियो' के मेकर्स ने विजय और उनके फैंस को इस खास दिन और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर छा गया है।