दलपति विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
2025 तक फिल्म पूरी करने की योजना
नवीनतम अपडेट की मानें तो विजय और एच विनोथ दिसंबर 2024 में फिल्म के दूसरे शूट शेड्यूल को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक छोटे ब्रेक के बाद, लंबित हिस्सों को 2025 की पहली छमाही में कई शेड्यूल के जरिए फिल्माया जाएगा। विजय इस फिल्म में अपने हिस्से को अप्रैल 2025 तक पूरा करने की कोशिश में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रोजेक्ट का फिल्मांकन मई 2025 तक पूरा हो जाएगा।