फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR Next: एनटीआर-नील की फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज, शीर्षक से भी उठा पर्दा, यह साउथ अभिनेत्री आएंगी नजर

Wed, 09 Apr 2025 11:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

NTR Upcoming Movie: पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर ने फिल्म "देवरा" से बॉक्स ऑफिस पर जमकर सफलता हासिल की। देवरा के बाद जूनियर एनटीआर अपनी अगली फिल्म प्रशांत नील के साथ कर रहे हैं, जिसे लेकर नई जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
प्रशांत नील की फिल्म में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
फिल्म 'देवरा पार्ट 1' में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर अब अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस रहे हैं। जूनियर एनटीआर निर्देशक प्रशांत नील के साथ अपनी आगामी फिल्म को लेकर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी और साथ ही यह फिल्म कब रिलीज होगी। इन सभी के बारे में जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म के नाम से उठा पर्दा - फोटो : इंस्टाग्राम
जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म के नाम से उठा पर्दा
देवरा के बाद जूनियर एनटीआर के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, जूनियर एनटीआर साउथ फिल्म निर्देशक प्रशांत नील के साथ अपनी अगले प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं, जिसका अस्थाई नाम 'ड्रैगन' है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग - फोटो : एक्स tarak9999
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
ड्रैगन फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर की यह फिल्म भी देवरा पार्ट 1 की तरह ही एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को एक और साल का इंतजार करना होगा, क्योंकि यह फिल्म 9 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म को लेकर किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पहले जानकारी आई थी कि यह फिल्म संक्रांति 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी की वजह से तारीख बदल दी गई है।

4 of 5
जूनियर एनटीआर के साथ जमेंगी इस अभिनेत्री की जोड़ी - फोटो : एक्स
जूनियर एनटीआर के साथ जमेंगी इस अभिनेत्री की जोड़ी
फिल्म "ड्रैगन" में कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत मुख्य महिला किरदार में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म के गाने रवि बसरूर तैयार करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
देवरा
देवरा पार्ट 1 की रिलीज के साथ ही इस फिल्म के दूसरे भाग की जानकारी सामने आ गई थी। बहरहाल, जूनियर एनटीआर देवरा पार्ट 2 से पहले प्रशांत नील के साथ अपनी आगामी फिल्म को लेकर काम कर रहे हैं। फैंस को उनकी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

यह भी पढ़ें:
Vishwambhara: परिताला की ऊंची हनुमान मूर्ति पर लॉन्च होगी चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा' की पहली झलक, नोट करें तारीख..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें