फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: विजय की राजनीतिक पारी पर आई सूर्या की प्रतिक्रिया, 'कंगुवा' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में दिया ये संदेश

Sun, 27 Oct 2024 07:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्या और विजय के प्रशंसक अक्सर आपस में भिड़ते नजर आते हैं। इसी बीच 'कंगुवा' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में सूर्या ने विजय की राजनीतिक पारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सबका ध्यान आकर्षित किया। 
 
विज्ञापन
1 of 5
विजय-सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम
सूर्या और विजय तमिल सिनेमा के दो सबसे चर्चित और चहेते सितारे हैं, जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां सूर्या फिल्म इंडस्ट्री में अपनी रोमांचक फिल्मों से दर्शकों को आकर्षित करना जारी रखते हैं, वहीं विजय ने हाल ही में अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए अभिनय छोड़ने की घोषणा की। विजय के इस फैसले पर अब सूर्या ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो दोनों के प्रशंसकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

सूर्या ने दी विजय को शुभकामनाएं

तमिझागा वेत्री कड़गम (टीवीके) के साथ राजनीति में शानदार प्रवेश करने के लिए तैयार विजय ने आज 27 अक्तूबर को विल्लुपुरम में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया। इसी बीच 'कंगुवा अभिनेता सूर्या ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म के लिए एक भव्य ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान ही सूर्या ने अपने प्रिय दोस्त विजय को उनकी नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya

तमिल स्टार का मजबूत बंधन देख गदगद हुए दर्शक

ऑडियो लॉन्च पर अपने एक भाषण में, सूर्या ने विजय को उनकी नई राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं, जिसे सुनकर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्त आज एक नई यात्रा पर हैं और मैं उन्हें उनकी नई राह के लिए शुभकामनाएं देता हूं।' जैसे ही सूर्या ने विजय को उनके नए उद्यम के लिए बधाई दी, इस मजबूत बंधन को देखकर पूरा स्टेडियम जयकारों से गूंज उठा।

Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने निभाया तमिल फैंस से किया अपना वादा, 'लकी भास्कर' को लेकर बढ़ा फैंस का उत्साह
 

4 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रशंसकों में तकरार, सितारों में प्यार 

इससे पहले विजय की नवीनतम फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के एक दृश्य में, उनके किरदार को सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' के फोन वॉलपेपर का उपयोग करते हुए देखा गया, जिसने इंटरनेट पर कई दिल जीते थे। हालांकि, दोनों के प्रशंसक अक्सर उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करते हैं। बावजूद इसके विजय और सूर्या एक-दूजे के प्रति सम्मान दिखाकर लोगों का दिल जीत लेते हैं।

Game Changer: 'गेम चेंजर' का नया पोस्टर जारी, राम चरण की फिल्म के टीजर पर भी आया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय-सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorvijay, @actorsuriya

सूर्या-विजय का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, सूर्या अपनी अगली फिल्म कंगुवा की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, विजय अपनी आखिरी फिल्म दलपति 69 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके निर्देशन की कमान एच विनोत ने संभाली है। साथ ही इसमें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

Kanguva: 'कंगुवा' अभिनेता बोस वेंकट के बयान पर बवाल, सूर्या से राजनीति में आने का आग्रह कर किया विजय पर कटाक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें