फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने निभाया तमिल फैंस से किया अपना वादा, 'लकी भास्कर' को लेकर बढ़ा फैंस का उत्साह

Sun, 27 Oct 2024 07:31 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dulquer Salmaan Tamil Dubbing: दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने तमिल फैंस से एक वादा किया था, जिसे उन्होंने निभा दिया है। इससे उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
दुलकर सलमान को उनके शानदार अभिनय क्षमता के लिए दर्शकों से काफी ज्याद प्यार मिलता है। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार अभनेता को तमिल और तेलुगु दर्शक भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इन दिनों दुलकर अपनी आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर उन्होंने तमिल फैंस से एक वादा किया था, जिसे उन्होंने अब निभा दिया है। इससे उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
दुलकर सलमान ने खुद की तमिल डबिंग
लकी भास्कर का जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो इसे दर्शकों से काफी ज्यादा साकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, लेकिन तमिल के फैंस उनकी तमिल डब से खुश नहीं थे। फैंस द्वारा गहरा अंसतोष व्यक्त करने के बाद अभिनेता ने अपने फैंस से एक खास वादा किया था। एक प्रेस मीट के दौरान अभिनेता ने अपने तमिल फैंस की चिंताओं को संबोधित करते हुए वादा किया था कि वह अपने किरदार के लिए खुद डबिंग करेंगे। अपने वादे के मुताबिक, उन्होंने अब डबिंग पूरी कर ली है, जिससे उन्होंने अपने तमिल प्रशंसकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
लकी भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
100 से अधिक होंगे पेड प्रीमियर
दुलकर सलमान अपनी आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' से दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस के बीच काफी उत्साह भी देखने को मिला है। इसके अलावा टीजर ट्रेलर को भी फैंस ने काफी पसंद किया है। इस वजह से फिल्म के निर्माता इसकी सफलता को लेकर बेहद आशावादी हैं। हाल में ही ये खबर सामने आई है कि फिल्म के निर्माताओं ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 100 से अधिक पेड प्रीमियर शो की योजना बनाई है। 
Bhool Bhulaiyaa 3: 'दर्शकों को तय करना है कि,' सिंघम अगेन से भूल भुलैया 3 के क्लैश पर माधुरी दीक्षित की दो टूक

4 of 5
लकी भास्कर - फोटो : एक्स@SitharaEntertainments
ट्रेलर में बैंकर की भूमिका में दिखे हैं दुलकर सलमान 
'लकी भास्कर' के ट्रेलर से पता चला था कि दुलकर सलमान, फिल्म में भास्कर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बैंकर है। इसमें भास्कर को दैनिक जीवन की नीरस दिनचर्या को जीते हुए दिखाया गया है। हालांकि, फिर उसकी जिंदगी में अचानक से सब कुछ बदल जाता है। ट्रेलर एक रहस्य की ओर इशारा करता है। फिल्म 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत पर आधारित है, जो लकी भास्कर की दिलचस्प, अशांत और असाधारण जीवन सफर को दर्शाएगी। 
Kareena Kapoor: करीना ने साझा कीं पारिवारिक दावत की तस्वीरें, बहन करिश्मा ने दी ये मजेदार प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
31 अक्तूबर को रिलीज होगी 'लकी भास्कर'
वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में साई कुमार, मानसा चौधरी, रामकी, हाइपर आधी, सूर्या श्रीनिवास आदि कलाकार भी शामिल हैं। नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित, लकी भास्कर का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। ये फिल्म इस साल 31 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Vanvaas: ‘वनवास’ को नाना पाटेकर ने बताया अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक, कहा- यादगार रहा सफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें