सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसी बीच अभिनेता की दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्या 44' भी अपने नए अपडेट को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। सूर्या ने अपनी 44वें फिल्म के लिए फिल्म निर्माता कार्तिक सुब्बाराज के साथ हाथ मिलाया है। इस प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से 'सूर्या 44' नाम दिया गया है। इसे एक अलग दौर में सेट की गई एक्शन-ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म से जुड़े पोस्टर ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी बीच इसकी मुख्य अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है।