फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: अवतार वाले जेम्स कैमरून भी हुए 'आरआरआर' के दीवाने, राम चरण की तारीफ में कह दी यह बात

Sat, 18 Feb 2023 08:06 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए चिरंजीवी ने लिखा कि सर @JimCameron #RRR में आप जैसे एक ग्लोबल आइकन और सिनेमैटिक जीनियस से राम की तारीफ सुनना किसी ऑस्कर से कम नहीं है। यह @AlwaysRamCharan के लिए एक बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण,जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में हॉलीवुड फिल्म मेकर जेम्स कैमरून ने सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' में उनके बेटे राम चरण की सराहना की। चिरंजीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व महसूस होता है कि राम अपने करियर में लगातार सफल हो रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
राम चरण,जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए चिरंजीवी ने लिखा कि सर @JimCameron #RRR में आप जैसे एक ग्लोबल आइकन और सिनेमैटिक जीनियस से राम की तारीफ सुनना किसी ऑस्कर से कम नहीं है। यह @AlwaysRamCharan के लिए एक बड़ा सम्मान है। एक पिता के रूप में मुझे लगता है वह कितनी दूर आ गया है। इस बात पर मुझे गर्व है। आपकी तारीफ उसके भविष्य के प्रयासों के लिए एक आशीर्वाद है।

विज्ञापन

3 of 5
राम चरण और जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

जेम्स ने कहा कि यह वास्तव में बड़ी उपलब्धि है। 'आरआरआर' एक अद्भुत फिल्म है, मैंने इसे पहली बार अकेले देखा था। मुझे नहीं पता था कि क्या उम्मीद करनी है। मैं फिल्म के बेहतरीन वीएफएक्स और स्टोरी टेलिंग को देखकर हैरान था। 

4 of 5
राम चरण और जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' दो स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। इस  फिल्म में 'अल्लूरी सीताराम राजू' और 'कोमाराम भीम' का किरदार साउथ सुपरस्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1,200 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया सरन भी अहम किरदार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण और जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म मेकर राजामौली से जेम्स की मुलाकात एक अवॉर्ड शो के दौरान हुई थी। इस अवॉर्ड शो में फिल्म 'आरआरआर' को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इस दौरान दोनों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा हुई थी, जहां राजामौली ने कहा था कि मैंने आपकी सभी फिल्में देखीं, मुझे उनसे बड़ी प्रेरणा मिली है। 

यह भी पढ़ें -  Nargis Fakhri: इंडस्ट्री में यौन शोषण पर नरगिस फाखरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग यहां आपसे...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें