फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mannara Chopra: किस विवाद पर मनारा चोपड़ा ने की खुलकर बात, बोलीं- डायरेक्टर हो गए थे अति उत्साहित

Tue, 05 Sep 2023 04:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
किस विवाद को लेकर इन दिनों सुर्खियों में चल रहीं एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा ने आखिरकार इस पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री को अपनी आगामी फिल्म 'थिरागबदरा सामी' के प्रचार कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था जब फिल्म के डायरेक्टर एएस रवि कुमार ने उनके गालों पर जबरन किस कर लिया था। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। इसके बाद कई लोगों ने डायरेक्टर की जमकर आलोचना भी की थी।
Jamna Paar: मनीषा रानी के गाने 'जमना पार' का टीजर रिलीज, टोनी कक्कर के साथ जंच रहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की क्वीन
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मनारा चोपड़ा ने एक सितंबर को विवाद को संबोधित करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "नहीं पता था कि मेरी फिल्म का प्रमोशन एक अप्रत्याशित मोड़ ले लेगा। मैं जो कुछ भी व्यक्त करना चाहती थी वह पहले से ही ऊपर दिए गए वीडियो में शामिल है। मैं मीडिया आउटलेट्स से अनुरोध करती हूं कि वे मुझे जो स्पेस की जरूत है उसका सम्मान करें। मैं इस समय अधिक विवरण साझा करने के लिए तैयार नहीं हूं।"
विज्ञापन

3 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मनारा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान पैपराजी द्वारा शेयर किए गए हालिया वीडियो में मन्नारा चोपड़ा ने चल रहे विवाद के बारे में पूछे जाने पर कहा, "जो भी खबरें वायरल हो रही हैं, मुझे लगता है कि निर्देशक को फिल्म में मेरा काम पसंद आया। जब हम शूटिंग नहीं कर रहे होते तब भी वे मुझे फोन करते रहते थे। मुझे लगता है कि वह बहुत ज्यादा उत्साहित हो गए थे। वीडियो देखकर मैं भी आश्चर्यचकित रह गई थी, लेकिन उन्होंने गलत नीयत से ऐसा नहीं किया।"

4 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, "मेरी फिल्म रिलीज हो रही है। यह एक अच्छी फिल्म है और मैं इसकी रिलीज का इंतजार कर रही हूं। जो भी घटना थी, उसने सिर्फ उत्साह के कारण ऐसा किया। कई बार लोग उत्साहित हो जाते हैं और उन्हें पता ही नहीं चलता कि क्या हो रहा है। वे ऐसा कर रहे हैं। मुझे साउथ इंडस्ट्री हमेशा से पसंद रही है। वहां लोगों ने मुझे हमेशा प्यार किया है। मुझे नहीं लगता कि उनके कोई गलत इरादे थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मनारा चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 की तेलुगु फिल्म 'प्रेमा गीमा जंथा नई' से की थी। बाद में उन्हें उसी साल बॉलीवुड फिल्म 'जिद' में देखा गया। मन्नारा को 'संदामरुथम' (2015), 'जक्कन्ना' (2019), और 'सीता' (2019) में भी नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्म 'थिरागबदरा सामी' 15 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
Box Office Collection 2023: आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’ की टॉप 10 में एंट्री, विक्की कौशल की फिल्म से निकली आगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें