बाहुबली 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
बाहुबली 2
एसएस राजामौली की 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पहली फिल्म के सवाल 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' का जवाब देने वाली इस सीक्वल ने कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और भावनाओं से भरी कहानी ने इसे सिर्फ साउथ की नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बना दिया था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 1030.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।