फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Superstars: करियर में बुरे दौर से भी गुजर चुके हैं ये साउथ सितारे, लगातार कई फिल्में रहीं फ्लॉप

Wed, 10 Jul 2024 05:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साउथ सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता का कोई भरोसा नहीं होता। बहुत से कलाकार के जीवन में स्टारडम हासिल करने के बाद एक ऐसा समय भी आता है जब वो एक हिट फिल्म देने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं। वहीं, साउथ में भी ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जो अपने करियर के बुरे दौर से गुजर चुके हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम @lokesh.kanagaraj
रजनीकांत
रजनीकांत तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनके फैंस की संख्या करोड़ों में हैं। अपने करियर में अभिनेता ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें असफलताएं भी झेलनी पड़ी। उनकी फिल्म काला, कबाली, अन्नात्थे और दरबार एक के बाद एक लगातार फ्लॉप होती चली गईं। हालांकि,नेस्लन दिलीप कुमार की फिल्म जेलर से उन्होंने जबर्दस्त वापसी की। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
विज्ञापन

3 of 5
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela
चिरंजीवी
चिरंजीवी को उनके फैंस प्यार से मेगास्टार भी कहकर पुकारते हैं। उनकी गिनती तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में होती है। कई दमदार फिल्मों में काम कर चुके चिंरजीवी भी लगातार कई फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। राजनीति में किस्मत आजमाने के बाद चिंरजीवी ने साल 2017 में कैदी नंबर 150 से वापसी की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ा। सई रा नरसिम्हा रेड्डी, आचार्य और गॉडफादर जैसी उनकी फिल्में एक के बाद फ्लॉप होती चली गईं। 

4 of 5
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
रवि तेजा
रवि तेजा को मास महाराजा के नाम से भी जाना जाता है। अपने अभिनय से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। साल 2017 के बाद से उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें से केवल बॉक्स ऑफिस पर क्रैक सफल रही। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उनकी तीन फिल्में खिलाड़ी, रामाराव ऑन ड्यूटी और नवीनतम धमाका आईं, लेकिन तीनों दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
मोहनलाल
इस लिस्ट में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का नाम भी शामिल है। हिट फिल्मों के लिए मशहूर मोहनलाल भी करियर के ऐसे दौर से गुजर चुके हैं, जिसमें उनकी फिल्में सफलता का स्वाद नहीं चख पा रही थीं। साल 2019 में उनकी फिल्म लूसिफर हिट रही थी। इसके बाद उनकी कुछ फिल्में ओटीटी पर आईं और कुछ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। हैरानी की बात यह है कि उनकी ओटीटी की फिल्मों को लोगों ने पसंद किया, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्में फ्लॉप रहीं। इनमें इत्तिमानी: मेड इन चाइना, बिग ब्रदर, मरक्कर: अरबिकदालिनते सिंघम, आराट्टू और मॉन्स्टर शामिल हैं।
IIFM Nominations: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 का नामांकन जारी, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें