फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs: लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं ये साउथ सितारे, कई साल साथ रहने के बाद अलग हुईं राहें

Fri, 24 Nov 2023 11:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रभुदेवा और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी जगत में सितारे अपनी फिल्मों के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे ही साउथ सितारे भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी शादी और अफेयर की खबरों पर फैंस की भी नजर रहती हैं। ऐसे ही साउथ सितारों के लिव इन रिलेशनशिप ने भी लोगों का खास ध्यान खींचा था। साउथ के कई ऐसे सितारे हैं, जो लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं, लेकिन कई साल साथ रहने के बावजूद उनका रिश्ता कुछ नहीं चल पाया और वे अलग हो गए। चलिए जानते हैं उन साउथ सितारों के बारे में, जो कई साल लिव इन में रह चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रभुदेवा और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा और प्रभुदेवा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है नयनतारा और प्रभुदेवा का। नयनतारा और प्रभुदेवा का रिश्ता सबसे चर्चित रिश्तों में से एक है। दोनों कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और लिव-इन रिलेशनशिप में थे। प्रभुदेवा की शादी नयनतारा के साथ लिव इन में रहने से पहले ही हो चुकी थी। नयनतारा के साथ नाम जुड़ने के बाद प्रभुदेवा का उनकी पत्नी से तलाक हो गया। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं हुईं। आखिरकार वे अलग हो गए।
विज्ञापन

श्रुति हासन और सिद्धार्थ
इस लिस्ट में अगला नाम आता है कमल हासन की बेटी अभिनेत्री श्रुति हासन और साउथ सुपरस्टार सिद्धार्थ का। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रुति हासन और सिद्धार्थ सूर्यनारायण भी लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। अलग होने से पहले दोनों पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। दोनों की मुलाकात उनकी फिल्म ओह माय फ्रेंड के सेट पर हुई थी।

4 of 6
सामंथा अक्किनेनी, सिद्धार्थ - फोटो : Social media
सिद्धार्थ और सामंथा
सिद्धार्थ और सामंथा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति हासन से ब्रेकअप के दो साल बाद सामंथा और सिद्धार्थ ने डेटिंग शुरू की। इसके बाद सामंथा और सिद्धार्थ एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। हालांकि, दोनों के बीच बात नहीं बनी और वे अलग हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा और नागा चैतन्य
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा और नागा चैतन्य ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद शादी रचाई। हालांकि, उनकी शादी लंबी नहीं टिक पाई और वे दोनों शादी के चार साल बाद ही अलग हो गए। कहा जाता है कि शादी से पहले सामंथा और नागा चैतन्य लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृषा कृष्णन और वरुण मनियन
तृषा कृष्णन और वरुण मनियन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। तृषा और वरुण कई साल तक एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने शादी की घोषणा करते हुए सगाई भी की थी। हालांकि, कुछ महीनों के बाद वे दोनों अलग हो गए और उनकी सगाई भी टूट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें