फिल्म 'गेम चेंजर'
- फोटो : सोशल मीडिया
'गेम चेंजर'
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'आरआरआर' की बड़ी सफलता के बाद दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 'गेम चेंजर' का बजट 450 करोड़ के आस-पास है। जानकारी के अनुसार, इसके हिंदी थिएट्रिकल राइट्स 75 करोड़ रुपये में बिके हैं।