फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horror Comedy: साउथ में बन चुकी हैं कई धांसू हॉरर-कॉमेडी फिल्में, स्त्री 2 से पहले ओटीटी पर उठा सकते हैं लुत्फ

Sun, 11 Aug 2024 12:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साउथ की हॉरर-कॉमेडी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साउथ की फिल्मों के बारे में जब भी बात होती है तो मन में सबसे पहले मारधाड़ वाली फिल्में आती हैं। हालांकि, एक्शन के साथ दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री ने हॉरर-कॉमेडी शैली में भी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। अगर आप भी बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 का इंतजार कर रहे हैं तो इस फिल्म की रिलीज से पहले कुछ शानदार हॉरर कॉमेडी फिल्मों का ओटीटी पर लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रमुखी - फोटो : यूट्यब
चंद्रमुखी
फिल्म चंद्रमुखी रजनीकांत के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। फिल्म में प्रभु, ज्योतिका और वेदिवेलु भी नजर आए थे। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में लोगों को हॉरर के साथ कॉमेडी का जबर्दस्त डोज भी मिला था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन पी.वासु ने किया था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसे फ्री में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कंचना - फोटो : यूट्यब
कंचना
फिल्म कंचना में राघव लॉरेंस और राय लक्ष्मी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन भी राघव ने ही किया था। साल 2011 में आई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। आईएमडीबी पर फिल्म को 6.6 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

4 of 5
मरागाथा नानायम - फोटो : यूट्यूब
मरागाथा नानायम
तमिल भाषा में बनी मरागाथा नानायम साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आदि पिनीशेट्टी, निक्की गलरानी और ब्रह्मानंदम जैसे सितारे नजर आए थे। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी दिलचस्प लगी थी। फिल्म को आईएमडीबी पर 7 रेटिंग मिली है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यामिरुक्का बयामे - फोटो : यूट्यूब
यामिरुक्का बयामे
यामिरुक्का बयामे साल 2014 में आई तमिल भाषा की फिल्म है। 9 अगस्त 2014 को रिलीज हुई इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.9 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
Akshay-Kartik: फिल्म में साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन? मुदस्सर अजीज से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें