फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranjith: ऑनर किलिंग पर अभिनेता रंजीत का अजीबोगरीब बयान, लोग कर रहे जमकर आलोचना

Sat, 10 Aug 2024 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रंजीत - फोटो : इंस्टाग्राम- रंजीत
अभिनेता रंजीत अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उनके निर्देशन में बनी फिल्म ' कवुंदमपलायम ' (9 अगस्त)  तमिलनाडु के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म जाति आधारित हिंसा और बच्चों पर माता-पिता के नियंत्रण के बारे में है। 
Bhool Bhulaiyaa 3: वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा 'भूल भुलैया 3' का टीजर, इन फिल्मों संग मचाएगा धूम
 
विज्ञापन

2 of 5
रंजीत - फोटो : इंस्टाग्राम- रंजीत
फिल्म ऑनर किलिंग के इर्द-गिर्द बुनी गई है। राज्य के कुछ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में ही रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर रंजीत ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे वह विवादों में घिर गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रंजीत - फोटो : इंस्टाग्राम- रंजीत
दरअसल, हाल ही में अभिनेता दर्शकों के साथ ' कवुंदमपलायम ' देखने के लिए सलेम के एक थिएटर में गए थे। इसी दौरान उन्होंने करुप्पुर में थिएटर के बाहर मीडिया से मुलाकात की, जहां उनसे ऑनर किलिंग को लेकर सवाल किया गया। अपनी बात को रखते हुए ऑनर किलिंग पर अभिनेता कुछ ऐसा कह दिया कि हर तरफ उनकी कड़ी आलोचना शुरू हो गई। 

4 of 5
रंजीत - फोटो : इंस्टाग्राम- रंजीत
उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जाति-आधारित ऑनर किलिंग हिंसा नहीं है। अभिनेता ने कहा कि यह माता-पिता का अपने बच्चों के प्रति दिखाए जाने वाले देखभाल का तरीका है। उनका यह बयान बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। आम लोगों के साथ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं तक उनकी इस बात की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंजीत - फोटो : इंस्टाग्राम- रंजीत
इससे पहले, ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी एक लाइन की वजह से यह फिल्म विवादों में घिर गई थी। इस फिल्म की लाइन थी, "हमें हमारी जमीन पर खेती करना ज्यादा जरूरी नहीं है, हमें महिलाओं को गर्भवती करना है।" 'कवुंदमपलायम' को पहले इस साल फरवरी में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म को लेकर हुए विवादों के कारण इसे अगस्त तक के लिए टाल दिया गया था। 
Dil Chahta Hai: 'दिल चाहता है' की रिलीज के 23 साल पूरे, पहली फिल्म से फरहान ने गाड़ दिए थे कामयाबी के झंडे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें