फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs Cooking: दमदार अभिनय के साथ खाना पकाने में भी उस्ताद हैं ये साउथ सितारे, खुद बनाते हैं लजीज पकवान

Tue, 30 Jan 2024 01:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ सितारे - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों साउथ सितारे अपनी फिल्मों को लेकर आए दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। साउथ सितारे अपने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनय के अलावा वह खाना बनाने में भी माहिर हैं। आपने कई बार देखा होगा कि कई सेलेब्स को अभिनय के साथ-साथ खाना बनाने का भी शौक होता है, जिसके लिए वह कुछ वक्त निकालकर खाना पकाते हैं। साउथ सुपरस्टार भी कुछ ऐसा ही करते हैं। साउथ के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्हें बहुत अच्छा खाना बनाना आता है। जब भी उन्हें समय मिलता है तो वह किचन में घुसकर स्वादिष्ट खाना पकाते हैं। इन सितारों ने अपने खाना पकाने के शौक को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी साझा किया है। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो लजीज खाना बनाने में माहिर हैं...
विज्ञापन

2 of 6
चिरंजीवी - फोटो : Instagram
चिरंजीवी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी का आता है। चिरंजीवी ने अपने दमदार अभिनय के दम पर कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन यह बहुत कम ही लोग जानते हैं कि अच्छी फिल्मों के साथ-साथ चिरंजीवी अच्छा खाना भी पकाते हैं। इंडस्ट्री के तमाम सितारे कई बार खुलकर चिरंजीवी के इस हुनर की तारीफ कर चुके हैं। उनका कहना है कि चिरंजीवी के हाथों में गजब का स्वाद है।
विज्ञापन

3 of 6
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है जूनियर एनटीआर का। इन दिनों जूनियर एनटीआर अपनी फिल्म 'आरआरआर' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जूनियर एनटीआर जितने बेहतरीन अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे वह एक कुक भी हैं। इसका परिचय वह खुद फैंस को दे चुके हैं। दरअसल, बिग बॉस तेलुगू के एक सीजन में जूनियर एनटीआर ने खुद किचन में कुछ कर स्वादिष्ट खाना पकाया था। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने उंगलियां चाटकर वह खाना खाया और जमकर अभिनेता की तारीफ की थी।

4 of 6
रामचरण - फोटो : Instagram
रामचरण
साउथ सुपरस्टार रामचरण भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रामचरण भी एक बेहतरीन कुक हैं। इस बात का खुलासा उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कई साउथ सेलेब्स भी कर चुके हैं। जब भी रामचरण को समय मिलता है तो वह किचन में घुसकर अपने इस हुनर को बाहर निकालते हैं और तमाम लजीज पकवान बनाते हैं। रामचरण ने सोशल मीडिया पर भी खाना बनाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी।
विज्ञापन

5 of 6
सामंथा - फोटो : Instagram
सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के दम पर सामंथा दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामंथा खाना भी बहुत अच्छा पकाती हैं। सामंथा ने खुद कई बार अपने खाना बनाने के हुनर को फैंस के साथ साझा किया है। दरअसल, जब भी वह किचन में घुसकर खाना बनाती हैं तो इसका वीडियो वह फैंस के साथ साझा करती हैं। इसके अलावा सामंथा के को-स्टार भी कई बार उनके खाने की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram
तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को भी खाना बनाना बहुत पसंद है। तमन्ना ने अपने इस हुनर का खुलासा इंटरव्यू के दौरान किया था। इसके अलावा उन्होंने कई बार अपने इस हुनर की झलक को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। कई बार वह किचन में खाना बनाती हुई देखी गई हैं। तमन्ना को कई तरह के पकवान बनाने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें