फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: पारंपरिक अंदाज में होगा नागा चैतन्य-शोभिता का विवाह, 8 घंटे चलेंगी रस्में

Mon, 25 Nov 2024 02:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sobhita Dhulipala and Naga Chaitanya Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तैयारियां चल रही हैं। इनकी शादी पूरे पारंपरिक तरीके से होगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnagarjuna
अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने इस साल अगस्त में सगाई की। अब फैंस को इनकी शादी का इंतजार है। दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इसके मुताबिक यह जोड़ा 4 दिसंबर को शादी रचाएगा। फिलहाल दोनों घरों में जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इनका विवाह पारंपरिक तरीके से होगा और सभी रस्मों का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला, नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
पारंपरिक अंदाज में होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की रस्में 8 घंटे चलेंगी। 4 दिसंबर को एक लंबा पारंपरिक तेलुगु ब्राह्मण विवाह समारोह का आयोज होगा। दोनों सितारे इस आयोजन के सांस्कृतिक महत्व का सम्मान करते हुए शादी की सभी रस्में विधि-विधान से पूरी करेंगे। दिनभर पारंपरिक अनुष्ठान होंगे। 
Box Office Report: भूल भुलैया 3 से ज्यादा नोट छाप रही अमरण, बॉक्स ऑफिस से पैक आई वॉन्ट टू टॉक का बोरिया-बिस्तर
विज्ञापन

3 of 5
शोभिता धुलिपाला, नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
कांजीवरम साड़ी पहनेंगी शोभिता
शोभिता और नागा से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक 'दोनों पिरवारों में जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही हैं। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य अपने डी-डे पर आठ घंटे लंबी रस्में निभाएंगे। इनकी शादी पारंपरिक तरीके से होगी और पुरानी परंपराराओं का खास तौर से ध्यान रखा जाएगा। शादी के दिन शोभिता कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनेंगी, जिस पर सोने से जरी का काम है।
Bigg Boss18: वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी एडिन को किसने डराया भूत बनकर, जानिए आज रात क्या होगा बिग बॉस में?

4 of 5
शोभिता धुलिपाला- नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni, sobhitad
शोभिता खुद निजी तौर पर कर रही हैं तैयारियां
शोभिता अपनी शादी की तैयारी खुद निजी तौर पर कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक शोभिता अपनी शादी की तैयारियों में तेलुगु परंपराओं की विरासत का खासतौर पर ख्याल रख रही हैं। नागा और शोभिता की शादी में उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। बीते दिनों इनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
Aditi Sharma Baby Girl: 'कथा अनकही' फेम अदिति के घर आई नन्ही परी, दूसरी संतान के रूप में बिटिया को दिया जन्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkinen, sobhitad
खास ड्रेस का किया है चयन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी पर शोभिता जो ड्रेस पहनने वाली हैं, वह कोई डिजाइनर ड्रेस नहीं हैं। अभिनेत्री ने ऐसी ड्रेस का चुनाव किया है, जिसमें उनकी परंपराओं की झलक होगी। वे शादी के दिन कांजीवरम साड़ी पहनने वाली हैं। शादी की ड्रेस के अलावा शोभिता ने खादी की एक सफेद साड़ी भी चुनी है। इसे खासतौर से आंध्र प्रदेश के पोंडुरू शहर में तैयार किया गया है। शोभिता अपनी शादी के किसी खास फंक्शन में यह साड़ी पहनने वाली हैं। इसके साथ उन्होंने होने वाले दूल्हे नागा चैतन्य के लिए भी एक मैचिंग सेट खरीदा है। 
Kantara Cast Accident: फिल्म 'कंतारा' की स्टारकास्ट से भरी बस पलटी, छह जूनियर कलाकार जख्मी, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें