शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ बॉक्स ऑफिस पर महीने भर का समय पूरा करने के काफी करीब है। फिल्म की रिलीज को अब 28 दिन हो चुके हैं। फिल्म काफी पहले 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर खत्म होने के काफी करीब है। रिलीज के बाद पहली बार फिल्म का कलेक्शन सिमट कर 1 करोड़ के नीचे ठहरता नजर आ रहा है।