फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shruti Haasan: एक महिला को स्वतंत्र क्यों होना चाहिए? माता-पिता के तलाक के बाद श्रुति हासन को मिला जवाब, जानें

Thu, 26 Dec 2024 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रुति हासन ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके पेरेंट्स के डिवोर्स ने उन्हें फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट के महत्व को जानने में मदद की थी। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं काफी अच्छे परिवार में पैदा हुई हूं। मेरे परिवार में किसी चीज की कमी नहीं है।"
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ की जानी मानी अभिनेत्री श्रुति हासन बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना कमाल दिखा चुकी हैं। श्रुति न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपने मुखर स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री पिछले दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। हालांकि, जब उनका ब्रेकअप हुआ तो अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी साधे रखने का फैसला किया था। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने माता-पिता के तलाक पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
पेरेंट्स के डिवोर्स पर बोलीं श्रुति
श्रुति हासन ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके पेरेंट्स के डिवोर्स ने उन्हें फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट के महत्व को जानने में मदद की थी। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं काफी अच्छे परिवार में पैदा हुई हूं। मेरे परिवार में किसी चीज की कमी नहीं है। माता-पिता भी काफी समझदार है, लेकिन इन सब के बावजूद जब मैंने उनका अलगाव देखा तो इसने मुझे काफी झकझोर कर रख दिया।'

यह खबर भी पढ़ें: Movies Sequels 2025: आने वाले साल में रिलीज होंगे कई बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल, वॉर 2 से लेकर बागी 4 तक शामिल
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
 आर्थिक स्वतंत्रता पर क्या बोलीं अभिनेत्री?
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जब मेरे माता-पिता का तलाक हुआ तो सब कुछ पूरी तरह से बदल गया। मुझे एहसास हुआ कि हर किसी को आर्थिक रूप से स्वतंत्र क्यों होना चाहिए। खासकर जब मैंने अपनी मां को देखा तो लगा कि एक बेटी होने के नाते मुझे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहिए। कोई भी फैसला लेना काफी मुश्किल होता है, लेकिन उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है, जब आप किसी पर निर्भर रहें।'

यह खबर भी पढ़ें: Shruti Haasan: श्रुति हासन की बदल गई जिंदगी, जब मिली बॉलीवुड के एक नामी स्टार की सलाह

4 of 5
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
माता-पिता के अलगाव से दर्द में थीं अभिनेत्री
माता-पिता के तलाक पर खुलकर बात करते हुए श्रुति हासन ने कहा कि यह काफी बुरा फैसला था। न केवल बच्चे बल्कि पेरेंट्स भी यह दर्द महसूस करते हैं। हालांकि, अब यह काफी नॉर्मल हो गया है। ऐसा नहीं है कि माता-पिता तलाक लेकर अलग हो जाते हैं। आज कई ऐसे भी घर हैं, जहां समाज की खातिर माता-पिता एक साथ रहते हैं। यह ज्यादा भयानक होता है क्योंकि दोनों के मन में दर्द छुपा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आई थीं नजर
बात करें वर्कफ्रंट की तो श्रुति हासन को आखिरी बार प्रभास के साथ फिल्म 'सालार: पार्ट 1-सीजफायर' में देखा गया था। प्रशांत नील की निर्देशित इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें