फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ace Trailer: 'ऐस' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से भरपूर है विजय सेतुपति की फिल्म

Sun, 11 May 2025 04:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Sethupathi Film Ace Trailer Release: विजय सेतुपति की फिल्म 'ऐस' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्शन से लेकर थ्रिलर, रोमांस और ड्रामा देखने को मिला। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म...
 
विज्ञापन
1 of 5
विजय सेतुपति की फिल्म 'ऐस' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विजय सेतुपति की आगामी तमिल एक्शन फिल्म 'ऐस' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। फिल्म का निर्देशन अरुमुगाकुमार ने किया है। फिल्म निर्माताओं ने आज 11 मई को फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जिससे विजय के फैंस बेहद खुश और उत्साहित हो गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'ऐस' - फोटो : सोशल मीडिया
ऐस का ट्रेलर
ऐस के ट्रेलर में एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर देखने को मिला। ऐस का ट्रेलर विजय के किरदार के मलेशिया में उतरने से शुरू होता है, जहां वह अपने अतीत के सभी निशान मिटा देता है। अब वह "बोल्ड" कन्नन नाम से जाना जाता है। जल्द ही, वह योगी बाबू के साथ घुलमिल जाता है और रुक्मिणी वसंत से मिलता है। इसके बाद कन्नन एक गुप्त मिशन में शामिल दिखता है। जैसे-जैसे ट्रेलर खत्म होने के करीब आता है, कन्नन को हाथ से बनाया गया एक स्केच पकड़े हुए दिखाया जाता है। योगी बाबू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि यह शिवकार्तिकेयन जैसा दिखता है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'ऐस' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माताओं का इंस्टाग्राम पोस्ट 
विजय सेतुपति की फिल्म 'ऐस' (Ace) के ट्रेलर के बाद अब प्रशंसक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ कैप्शन में लिखा, 'द अल्टीमेट शोडाउन आरामबम ACEका हाई-ऑक्टेन क्रेजी ट्रेलर अब आउट हो गया है।' यह फिल्म 23 मई को रिलीज होगी।

4 of 5
फिल्म (ऐस) - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म (ऐस)
ऐस में विजय सेतुपति के अलावा योगी बाबू, रुक्मिणी वसंत, दिव्या पिल्लई और बबलू पृथ्वीराज, बी एस अविनाश, नागुलन, जहरिनारिस, मुथु कुमार, राज कुमार, डेनेस कुमार, कार्तिक जय ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण और निर्देशन 7सीएस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले अरुमुगाकुमार ने किया है। फिल्म का संगीत जस्टिन प्रभाकरन ने दिया है।

यह भी पढ़ें:  Mahavatar Narasimha: नरसिंह जयंती पर 'महावतार नरसिम्हा' की झलक में सुनाई दी दहाड़, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ऐस - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब पर 'ऐस' के ट्रेलर पर नेटिजेंस की प्रतिक्रिया
चार घंटे के अंदर फिल्म Ace को यूट्यूब पर अभी तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं विजय की फिल्म 'ऐस' को लेकर लगातार नेटिजेंस अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वीजेएस एसके बॉन्ड', एक और यूजर ने लिखा, 'विजय सेतुपति और एसके कॉम्बो सुपर, बहुत खूब', एक और यूजर ने लिखा, 'अगली पीढ़ी के नायकों के बीच की बॉन्डिंग देखना अच्छा है और हम एसके और वीजे दोनों को पसंद करते हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'ऐस मूवी ट्रेलर सेमा ने वीजेएस के लिए एक और ब्लॉकबस्टर की पुष्टि की', एक और यूजर ने लिखा, 'वाह दिलचस्प ट्रेलर वीजेएस एसके बॉन्ड।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें