फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: सामंथा ने फर्राटेदार हिंदी बोल जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 08 Apr 2023 09:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह फिल्म के प्रमोशनल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थीं। यह इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया था। इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ी कई बातें बताईं और टीम की सराहना भी की। इस इवेंट में सामंथा ने हिंदी बोलते हुए वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया, जिसका वीडियो अभिनेत्री ने फैंस के साथ साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
दरअसल, इस इवेंट का एक वीडियो सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में वह स्टाइलिश लुक में नजर आईं और इवेंट में ग्रांड एंट्री ली। वीडियो में इवेंट की कुछ झलकियां भी नजर आईं। अभिनेत्री के साथ 'शाकुंतलम' के को-स्टार देव मोहन भी दिखे।

Sara Ali Khan: सारा ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में लिया आशीर्वाद, फिल्म की शूटिंग छोड़ पहुंची अभिनेत्री
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा ऑडिटोरियम में आती हैं और लोगों का धन्यवाद करती हैं। सामंथा साउथ इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं तो वह अक्सर इंग्लिश में ही बात करती नजर आती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने हिंदी में बातचीत की। उन्होंने कहा, 'शाकुंतलम के ट्रेलर को आपने जैसा सपोर्ट किया और जो प्यार दिया, उसके लिए बहुत शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि आप इसी तरह 'शाकुंतलम' फिल्म की टीम को अपना सपोर्ट देंगे और फिल्म सिर्फ थिएटर में जाकर देखेंगे।
 

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर लगाई दौड़, यूजर्स ने पूछ डाले मजेदार सवाल

4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को साझा करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार के लिए शुक्रिया मुंबई। इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया। अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके इतनी अच्छी हिंदी बोलने की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया। आप काफी साफ हिंदी बोलती हैं।' इस पर सामंथा ने भी जवाब दिया और कहा, 'हां, मैंने बोला।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इतनी अच्छी हिंदी बोलती हैं कि मन करता है सुनता ही रहूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतनी फर्राटेदार हिंदी बोली है आपने कि एक बार फिर मैं आपका फैन बन गया।

Bollywood Stars: बॉलीवुड के ये सितारे नहीं करना चाहते बच्चा, लिस्ट में विद्या से लेकर जॉन तक का नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा के फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 'शाकुंतलम' पौराणिक महाकाव्य पर आधारित है। इस फिल्म में सामंथा, देव मोहन के साथ नजर आएंगी। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Bollywood: फिल्मों में बोल्ड सीन देने में जरा भी नहीं हिचकिचाईं ये पाकिस्तानी हसीनाएं, सारी हदें की पार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें