सामंथा का इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा का इंस्टाग्राम पोस्ट
सामंथा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए। पहली तस्वीर में सामंथा व्हाइट शूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस एक तस्वीर में सामंथा के लुक के साथ खास दिखाई दिया उनका ईवील आई नेकलेस। साथ ही इस तस्वीर में सामंथा के करीब एक डॉगी भी बैठा हुआ नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में सामंथा कुछ सोचती नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान दिखाई दे रही है। तीसरी तस्वीर में सामंथा के वेवी हेयर किसी का भी दिल जीत लेंगे। चौथी तस्वीर सूरजमुखी फूलों की है। पांचवीं तस्वीर में सामंथा प्लेन गोल्डन वर्क साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं।'