फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NC24: पौराणिक थ्रिलर फिल्म से नागा चैतन्य का पहला लुक जारी, जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Wed, 07 May 2025 03:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Chaitanya First Look: साउथ युवा सम्राट नागा चैतन्य की आगामी पौराणिक थ्रिलर फिल्म 'NC24' से उनका पहला लुक जारी कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की शूटिंग को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
पौराणिक थ्रिलर फिल्म से नागा चैतन्य का पहला लुक जारी - फोटो : X
नागा चैतन्य जल्द ही नई पौराणिक थ्रिलर फिल्म NC24 में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन कार्तिक डांडू कर रहे हैं, जो विरुपाक्ष फिल्म से मशहूर हैं। यह फिल्म एक्शन, फंतासी और भारतीय पौराणिक कथाओं का मिश्रण होगी। फिल्म से चै का लुक जारी किया गया है और साथ ही फिल्म की शूटिंग के बारे में भी अहम जानकारी शेयर की गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
NC24 से नागा का लुक - फोटो : एक्स
NC24 से नागा का पहला लुक जारी
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, 'एनसी24' के फर्स्ट लुक पोस्टर में नागा को पर्वत पर चढ़ते देखा जा सकता है। वह एक गुफा के अंदर चट्टान पर खड़े दिख रहे हैं, जो फिल्म के साहसिक और रहस्यमयी माहौल को दर्शाता है। इस पहली तस्वीर में नागा का चेहरा दिखाई दे रहा है और इसकी पीछे लिखा हुआ है -शूट बिगिंस। इसके अलावा एक और तस्वीर है, जो लाल रंग में डूबी हुई है और नागा पर्वत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, 'व्हाट इस ओवर NC24 राइसेस'। इसके साथ ही आगे लिखा है मिस्टिक थ्रिलर शूट बिगिंस...।'
 
विज्ञापन

3 of 5
नागा की फिल्म NC24 - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
फिल्म की कहानी
NC24 की कहानी एक खजाने की खोज है, एक इतिहास के छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भाग्य और बुराई की ताकतों का सामना करते हैं। फिल्म में अंधकार युग और कलयुग जैसे ऐतिहासिक और पौराणिक चीजें दिखाई जाएगी।
 

4 of 5
NC24 - फोटो : इंस्टाग्राम
'एनसी 24' के बारे में नागा की राय
फिल्म को लेकर नागा ने कहा कि यह फिल्म अच्छाई बनाम बुराई की कहानी है और इसके सीन दर्शकों को आकर्षित करेंगे। निर्माता बीवीएसएन प्रसाद के समर्थन से यह फिल्म पूरे भारत और विदेशों में दर्शकों को लुभाने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: Suhana Khan: करण जौहर ने सुहाना खान को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, 'किंग' को लेकर कही खास बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
नागा का वर्कफ्रंट
नागा चैतन्य 'धूता' की सफलता के बाद एक नई वेब सीरीज 'मायासभा' में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन देवा कट्टा कर रहे हैं। देवा कट्टा, जो एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB 29' के लिए संवाद लिख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी नई परियोजनाओं की जानकारी दी। (NC24) और 'मायासभा' के साथ नागा चैतन्य दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Aly Goni: 'हम कश्मीरी मुसलमानों को घर नहीं देते', मुंबई के मकान मालिकों से अली गोनी को मिला अजीबोगरीब जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें