फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Inti Bangaaram: सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ की दमदार कमाई जारी, सोमवार को किया इतना कलेक्शन

Mon, 29 Jun 2026 09:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: ‘मां इंटी बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। जानिए आज सोमवार को इसने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
1 of 4
मां इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ 19 जून 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म तभी से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। जानिए आज सोमवार के दिन इसने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

2 of 4
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘मां इंटी बंगारम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मां इंटी बंगारम’ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वीकएंड पर भी इसने बढ़िया कमाई की है। कल रविवार के दिन इसने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं आज इसने 1.09 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.34 करोड़ का हो गया है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

विज्ञापन

3 of 4
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों से है टक्कर 
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और  ‘कॉकटेल 2’ से है। 'वेलकम टू द जंगल' ने आज 6.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आज 1.27 करोड़ की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर भी 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है।

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Collection: वीकएंड के बाद ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में भारी गिरावट, सोमवार को किया केवल इतना कलेक्शन

विज्ञापन

4 of 4
मां इंटी बंगारम - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी? 
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। मगर परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में मोड़ आता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें