फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar Re Release: प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी, सलार री-रिलीज की एडवांस बुकिंग जानिए कब से होगी शुरू

Wed, 12 Mar 2025 09:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salaar Re Release: प्रभास की फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 21 मार्च 2025 को बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज होगी। इसके लिए एडवांस बुकिंग के बारे में ताजा जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
फिर से रिलीज होगी फिल्म सलार - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
साल 2023 में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म सलार का पहला भाग रिलीज हुआ था। वहीं फिल्म निर्माताओं ने फिल्म सलार के दूसरे भाग की रिलीज से पहले इसके पहले भाग को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं फिल्म की एडवांस बुकिंग कब से शुरू होगी।
विज्ञापन

2 of 5
21 मार्च को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी सलार 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
कब शुरू होगी सलार 1 की एडवांस बुकिंग
पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार, सलार भाग 1 की एडवांस बुकिंग कल से शुरू होगी और फिल्म के पास टिकटों की प्री-सेल के लिए 9-10 दिन का समय है, क्योंकि यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
पहली बार दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी सलार 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
फिल्म सलार 1
'सलार 1' फिल्म पहली बार दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस समय इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से हुआ था। उस समय सलार ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि सिनेमाघरों में यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन ओटीटी पर इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। 

4 of 5
फिल्म में प्रभास ने निभाई थी मुख्य भूमिका - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
सलार की कहानी और स्टारकास्ट
सलार की कहानी और एक्शन दोनों ही दमदार हैं। फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। प्रशांत नील ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। निर्माता अब सलार 2 की रिलीज से पहले पहली फिल्म को दोबारा रिलीज कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:
Sai Pallavi: 'तंडेल' स्टार साई पल्लवी ने कजिन की शादी में किया धांसू डांस, फैंस ने कहा 'माइंड ब्लोइंग'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलार 2 पर चल रहा है काम - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
सलार 2
'सलार' के दूसरे भाग को कथित तौर पर साल 2025 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के अधिकतर सीन शूट किए जा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर से प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन एक्शन करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Amitabh Bachchan: अमिताभ ने बताया अहंकार-आत्मविश्वास के बीच का फर्क, बोले- एक की गूंज सफलता, दूसरे की विनाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें