फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: जिस निर्देशक की एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप, उसे कैसा लगा पुष्पा 2 का ट्रेलर? यहां जानें

Mon, 18 Nov 2024 07:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज बटोर रहा है। इस बीच मशहूर फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली ने इसे देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 5
एस एस राजामौली, पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की चर्चा बीते दिन (17 नवंबर) से काफी ज्यादा हो रही है। पटना के गांधी मैदान में इस फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया गया। इसे देखने के बाद केवल आम लोगों की ही नहीं, बल्कि फिल्मी दिग्गजों की उत्सुकता भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। अब इस सूची में मशहूर फिल्मकार एस एस राजामौली का नाम भी शामिल हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजामौली ने की तारीफ
पुष्पा 2 का ट्रेलर प्रभावशाली दृश्यों और पुष्पा के ट्रेडमार्क स्वैग और संवादों से भरपूर है। यही वजह है कि प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब नजर आ रहे हैं। हाल ही में एस एस राजामौली ने भी इस फिल्म का ट्रेलर देखकर इसकी जमकर तारीफ की है। 
विज्ञापन

3 of 5
निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
आरआरआर और बाहुबली जैसी फिल्में बना चुके निर्देशन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा, "पटना में जंगल की आग शुरू हुई और अब पूरे देश में फैल रही है!! 5 दिसंबर को विस्फोट होगा!!! पार्टी का इंतजार नहीं कर सकता पुष्पा!!!" बता दें कि एस एस राजामौली भारत के ऐसे निर्देशकों में से एक हैं, जिनकी एक भी फिल्म अब तक फ्लॉप नहीं हुई है।

4 of 5
पुष्पा 2 द रुल - फोटो : सोशल मीडिया
अपने किरदारों में वापस दिखेंगे सितारे
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज को एक बार फिर से उनके खास अंदाज में दिखाया गया है। इसे देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दर्शकों को एक्शन और ड्रामा का भरपूर डोज मिलने वाला है। फिल्म में रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली और फहद फासिल एसपी भंवर सिंह शेखावत के रूप दोबारा पर्दे पर नजर आएंगे। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड
पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के ट्रेलर ने सबसे तेज 10 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।
Rakesh Roshan: सलीम खान ने फिल्म 'करण-अर्जुन' देखकर दिया ऐसा रिएक्शन, राकेश रोशन को आज भी याद है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें