फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robinhood: केतिका शर्मा के ग्लैमरस गाने के साथ शुरू होगा रॉबिनहुड का प्रमोशन, सामने आया फिल्म का एक और पोस्टर

Thu, 06 Mar 2025 07:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Robinhood Ketika Sharma: फिल्म रॉबिनहुड की रिलीज से पहले इस फिल्म से जुड़ी जानकारी लगातार सामने आ रही है। इस फिल्म में साउथ अभिनेता नितिन और पुष्पा फेम श्रीलीला नजर आएंगी। वहीं आज फिल्म के एक गाने का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें अभिनेत्री केतिका शर्मा डांसिंग मूव में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
रॉबिनहुड में होगा केतिका शर्मा का डांस - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin, ketikasharma
साउथ अभिनेता नितिन की आगामी फिल्म रॉबिनहुड की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। आज निर्माताओं ने फिल्म में केतिका शर्मा के डांस होने की पुष्टि एक पोस्टर के जरिए की।
 
विज्ञापन

2 of 5
रॉबिनहुड में नजर आएगी नितिन-श्रीलीला की जोड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
नितिन की नई फिल्म रॉबिनहुड एक एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म होगी, जिसे कई बार किन्हीं कारणों से टाला गया है। अब फाइनली निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वेंकी कुदुमुला ने किया है निर्देशन - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
इस फिल्म को वेंकी कुदुमुला ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में साउथ अभिनेता नितिन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में नितिन के साथ पुष्पा फेस सॉन्ग किसिक अभिनेत्की श्रीलीला अहम भूमिका में नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें:
Tamannaah Bhatia Vijay Varma: विजय से ब्रेकअप की असली वजह आई सामने, क्या जल्द शादी करना चाहती हैं तमन्ना

 

4 of 5
फिल्म में होगा केतिका का डांस नंबर - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में फिल्म के निर्माता रविशंकर ने कहा कि यह नितिन की सबसे शानदार फिल्म होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नितिन और श्रीलीला की जोड़ी "पोकिरी" फिल्म के महेश बाबू और इलियाना की जोड़ी की याद दिलाएगी। फिल्म में खूबसूरत अभिनेत्री केतिका शर्मा एक खास डांस नंबर में नजर आएंगी। इस गाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी, लेकिन फिल्म के टलने की वजह से इसे रिलीज नहीं किया गया। अब यह खास गाना 10 मार्च को रिलीज होगा। 

यह भी पढ़ें:
Crime Patrol OTT Release Date: सामने आई क्राइम पेट्रोल ओटीटी की रिलीज डेट? जानिए कब देख सकेंगे अनूप सोनी का शो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
28 मार्च को रिलीज होगी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
फिल्म निर्माताओं ने आज केतिका का एक शानदार डांसिंग मूव पोस्टर जारी किया है। गाने का शीर्षक है "आधी धा सरप्रिसु", जिसके बोल चंद्र बोस ने लिखे हैं और डांस मूव्स शेखर मास्टर ने तैयार किए हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जीवी प्रकाश कुमार हैं। 28 मार्च की रिलीज से पहले कई इवेंट्स की योजना बनाई गई है। "रॉबिनहुड" को माइथ्री मूवी मेकर्स ने बनाया है।


यह भी पढ़ें:
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया ने लेडी लव को दी जन्मदिन की खास बधाई, जान्हवी कपूर के साथ शेयर की परफेक्ट फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें