दर्शन थुगुदीपा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिटी सिविल कोर्ट पहुंचे दर्शन थुगुदीपा
दरअसल, दर्शन थुगुदीपा अपनी जमानत की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सिटी सिविल कोर्ट पहुंचे। दर्शन थुगुदीपा और सह-अभियुक्त, अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा पर व्यक्तिगत विवादों के कारण रेणुकास्वामी की मौत की साजिश रचने का आरोप है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 13 दिसंबर को थुगुदीपा और गौड़ा को जमानत दे दी। दर्शन को पहली बार अक्तूबर में चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है, जिसके लिए तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है। हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण अपेक्षित सर्जरी में देरी हुई।