कल्कि 2898 एडी-प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
'कल्कि' के जापान प्रीमियर का हिस्सा नहीं होंगे प्रभास
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में, प्रभास ने विदेशी दर्शकों द्वारा उन्हें और उनकी फिल्म को मिले अपार प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने टिप्पणी की कि वह लंबे समय से जापान का दौरा करने के लिए उत्सुक थे। हालांकि, अभिनेता ने बताया कि वह जापान के 'कल्कि 2898 एडी' के प्रीमियर शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे क्योंकि आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके टखने में चोट लग गई है।