फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरा 30वां जन्मदिन थोड़ा अलग था’, रश्मिका ने दिखाई बर्थडे जश्न की झलक; पति-परिवार और दोस्तों के साथ आईं नजर

Thu, 09 Apr 2026 10:42 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Birthday Glimpse: रश्मिका मंदाना ने अपने 30वें जन्मदिन की झलकियां दिखाई हैं। जहां उन्होंने अपने पति और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। जानिए एक दिल छू लेने वाले नोट में अभिनेत्री ने क्या कुछ लिखा…
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया। शादी के बाद यह जन्मदिन उनके लिए खास है, क्योंकि विजय पति के तौर पर उनके साथ हैं। वहीं रश्मिका के पिता ने भी एक कीमती उपहार के तौर पर बंगला बर्थडे गिफ्ट में दिया है। अब रश्मिका ने अपने जन्मदिन की झलक दिखाई है और साथ ही एक दिल छू लेने वाला नोट भी साझा किया है।

विज्ञापन

2 of 5
विजय-रश्मिका और उनका परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna

माता-पिता व पति के साथ नजर आईं रश्मिका
रश्मिका ने अपने जन्मदिन की झलक दिखलाई है। उन्होंने कई फोटोज और वीडियो अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा किए हैं। इन तस्वीरों में रश्मिका के साथ पति विजय देवरकोंडा भी नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में रश्मिका और विजय रश्मिका के माता-पिता के साथ भी दिख रहे हैं। जहां वो उस मंदिर में गईं, जहां बचपन में जाया करती थीं।

विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna

कोडवा रिसेप्शन की दिखाई झलक
रश्मिका ने एक वीडियो भी साझा किया है। ये वीडियो केक कटिंग के दौरान का है। वीडियो में रश्मिका केक काटते हुए काफी खुश और मस्ती में नजर आ रही हैं। वहीं इस पोस्ट में रश्मिका ने अपने कोडवा रिसेप्शन की भी झलक दिखाई है, जिसमें वो पति विजय देवरकोंडा के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही बाकी गेस्ट के साथ भी मुस्कुराती हुई मिल रही हैं।

4 of 5
दोस्तों के साथ रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna

दोस्तों के साथ की मस्ती
रश्मिका ने अपने रिसेप्शन में अपने दोस्तों के साथ भी काफी एंजॉय किया है। रश्मिका अपने स्कूल भी गईं, जहां उन्होंने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने दोस्तों के साथ मुस्कुराते हुए, मस्ती करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। जबकि एक तस्वीर में वो अपनी दोस्तों के साथ घूमती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna

सबकुछ सार्थक लगता है
इस पोस्ट को साझा करते हुए रश्मिका ने एक लंबा सा दिल छू लेने वाला नोट भी साझा किया है। इस नोट में रश्मिका ने लिखा, ‘इस बार मेरा 30वां जन्मदिन थोड़ा अलग था। काफी समय बाद घर वापस आई। उस मंदिर में गई जहां मैं बचपन से जाती रही हूं। अपने स्कूल गई और उसे बाहर से देखा (समय की कमी के कारण) और कुछ पल के लिए बचपन की यादें ताजा हो गईं।


उन लोगों के बीच केक काटा जो आज मेरी जिंदगी का कारण हैं और जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे। अपने परिवार वालों से मिली जो शादी में नहीं आ पाए थे, एक छोटे से डिनर में, वे लोग जिन्होंने मुझे जन्म से लेकर आज तक आशीर्वाद दिया है। मेरी स्कूल की सहेलियां जो आज तक मेरी हर चीज का हिस्सा रही हैं और मेरे दोस्त जो आज मेरे परिवार से भी बढ़कर हैं। मुझे लगता है कि जिंदगी में हर चीज किसी अच्छे कारण से होती है और यही वह कारण है। सब कुछ सार्थक लगता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें