फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Naidu Season 2: 'अब होगी तोड़फोड़ की शुरुआत मामू', रिलीज हुआ राणा नायडू सीजन 2 का टीजर

Mon, 03 Feb 2025 05:35 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राणा नायडू सीजन 2 का टीजर रिलीज हो गया है। सीरीज में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती के साथ बॉलीवुड अभिनेता की भी एंट्री हुई है। सीरीज के ट्रेलर में अर्जुन रामपाल भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
राणा नायडू सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती की क्राइम ड्रामा सीरीज राणा नायडू अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ गई है। सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है। सीरीज में क्राइम सस्पेंस से भरे किरदार नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि अर्जुन रामपाल ने इस सीजन में एंट्री की है, वो सीरीज के पिछले सीजन का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 4
राणा नायडू सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ टीजर
इस टीजर रिलीज के साथ नेटफ्लिक्स ने लिखा- अब होगी तोड़फोड़ की शुरुआत मामू, क्योंकि ये राणा नायडू का स्टाइल है। देखें राणा नायडू सीजन 2, जो कि इस साल ने ओटीटी चैनल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 4
राणा नायडू सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ऐसे हैं सीरीज के डायलॉग
सीरीज के जारी हुए टीजर में डायलॉग है- ये नशा है राणा, एंड यू आर एडिक्टेड टू इट। एक अन्य डायलॉग है, एक अन्य डायलॉग जो टीजर में अर्जुन रामपाल बोलते नजर आ रहे हैं- तेरे को लोगों के साथ गेम खेलने का बहुत बड़ा शौक है न? तो आज अपन एक गेम खेलते हैं। वेंकटेश दग्गुबाती का डायलॉग है- दुनिया में एकिच आदमी है, जो राणा को तोड़ सकता है और वो है उसका बाप।

Toaster Teaser: राजकुमार राव ने की हद पार, पत्नी पत्रलेखा प्रोड्यूस करेंगी उनकी कंजूसी की कहानी

 
विज्ञापन

4 of 4
राणा नायडू सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे आएंगे नजर
सीरीज इसी साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, फिलहाल सीरीज रिलीज डेट फाइनल नहीं है। फिल्म को सुंदर आरोन ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती, अर्जुन रामपाल, कृति खरबंदा, सुचि पिल्लई, अभिषेक बनर्जी भी सीरीज में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि राणा नायडू मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज रे डोनोवन का भारतीय रूपांतरण है। अमेरिकी टीवी सीरीज को तो काफी पसंद किया ही गया था, अब इसके भारतीय रूपांतरण को भी दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें