फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan- Upasana: बेहद फिल्मी है राम चरण-उपासना की लव स्टोरी, जानें कैसे हुई थी इस अटूट रिश्ते की शुरुआत

Wed, 14 Jun 2023 08:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उपासना, राम चरण - फोटो : amar ujala
साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी एक्टिंग और लुक्स की वजह से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। केवल साउथ ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनकी  जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। आरआरआर से उनकी लोकप्रियता में और अधिक इजाफा देखने को मिला है। राम अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छे पति भी हैं। उन्होंने उपासना कामिनेनी से शादी की है। आज ही के दिन दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में हम आपको दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Bloody Daddy 2: 'ब्लडी डैडी' के सीक्वल को अली अब्बास जफर की हरी झंडी? सिनेमाघरों में रिलीज होगा अगला पार्ट
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media
राम चरण और उपासना की प्रेम कहानी के बारे में जानकर आपको ऐसा लगेगा कि यह किसी फिल्म की पटकथा है। दोनों पहली बार कॉलेज में मिले थे। यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। उस समय दोनों के बीच दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। हालांकि, कई बार असहमतियों की वजह से दोनों के बीच नोंक-झोक और लड़ाइयां भी होती रहती थीं। 
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान हैं इस साउथ सुपरस्टार के फैन, ट्वीट कर बांधे तारीफों के पुल
विज्ञापन

3 of 5
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media
कॉलेज में एक साथ पढ़ाई के दौरान दोनों को कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस बारे में दोनों महसूस तब हुआ जब राम चरण ने  पढ़ाई के लिए विदेश के एक कॉलेज में दाखिला ले लिया। दूरियां बढ़ने के बाद दोनों एक दूसरे को काफी ज्यादा याद करते थे। तब उन्हें यह मालूम चला कि यह महज दोस्ती नहीं है, बल्कि बात अब इससे आगे बढ़ चुकी है। 
Filmy Wrap: नेपोटिज्म पर शो ला रहे करण और बिग बॉस ओटीटी 2 में आलिया सिद्दीकी की एंट्री! पढ़ें फिल्मी खबरें

4 of 5
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media
विदेश से भारत वापस लौटते ही राम चरण ने उपासना से अपने दिल की बात बता दी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। 'मगधीरा' के रिलीज के समय दोनों की अफेयर की चर्चाएं मीडिया में जोर पकड़ने लगीं। कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2011 में इस कपल ने सगाई कर ली। वहीं, साल 2012 में दोनों सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। 
Ulajh Shooting: अब गुलशन देवैया बने जान्हवी कपूर के हीरो, मुंबई की गर्मी से दूर यहां शुरू हुई शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण और उपासना - फोटो : social media
यह कपल बीते 11 वर्षों से एक साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहा है। बता दें कि शादी के कई साल बाद दोनों के घर किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल, उपासना जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर बेबी बंप के साथ अपनी  तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई महीने में उनकी डिलीवरी होनी है।
Zara Hatke Zara Bachke: बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का ये है असली ‘गोरखधंधा’, समझिए क्यों दिनेश विजन पीट रहे ढोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें