कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रगति ने बताया था, कॉस्ट्यूम के लिए उनके पास मुख्य रूप से तीन लोग थे रॉकी, किरन और चार अन्य कॉस्ट्यूमर्स जो किसी सीन के लिए कॉस्य्यूम की निरंतरता को ये देखते थे। ये ड्रेस मुख्य रूप से बंगलुरू, मंगलुरु, उडुपी, मणिपाल और कुंडापुरा के अलग-अलग वेंडर्स से मंगाई जाती थी। वो वेंडर्स पार्सल को बस में छोड़ देते थे और उनकी टीम उसे वहां से कलेक्ट कर लेती थी। प्रगति ने बताया कि उनके पास हर किरदार के लिए एक खास ड्रेस थी।