राम चरण और उपासना कामिनेनी
- फोटो : social media
जापान के बारे में बोलते हुए, राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना की प्रेग्नेंसी के बारे में भी बात की। अभिनेता ने खुलासा किया कि यह जादू जापान में हुआ। विभिन्न देशों से कलाकृतियों को इकट्ठा करने में उनके इंटरेस्ट के बारे में पूछे जाने पर, राम चरण ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह कहां से आता है क्योंकि मैं कलाकृतियों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखता हूं... लेकिन कुछ ऐसा है जो सच है और कुछ ऐसा है जो मुझे उस शहर से जोड़ता है और मुझे बनाता है। वही चीज मुझे उस शहर को याद रखने देती है। यूरोप हमेशा से मेरी पसंदीदा जगह रही है। अब, जापान मेरा नया पसंदीदा देश बन गया है... संस्कृति... लोग। यह एक स्पेशल देश है, मैं आपको बताऊंगा कि क्यों।'