गेम चेंजर
- फोटो : यूट्यूब
14 दिनों तक इतनी कीमत में मिलेंगे टिकट
इसका मतलब है कि आंध्र प्रदेश में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। वृद्धि के बाद 'गेम चेंजर' के टिकट की कीमत मल्टीप्लेक्सों के लिए 352 रुपये और सिंगल स्क्रीन के लिए 282.50 रुपये होगी, जिसमें जीएसटी शामिल है। यह फिल्म के पहले 14 दिनों तक रहेगी। 15वें दिन से टिकट की कीमतें मल्टीप्लेक्स के लिए 177 रुपये और सिंगल स्क्रीन के लिए 147 रुपये हो जाएंगी।