गेम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण लंबे समय से इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह पहली बार है जब तमिल निर्देशक शंकर ने किसी तेलुगु हीरो के साथ काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्माता इसे अक्तूबर के महीने में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई आधिकरिक घोषणा नहीं की गई है।