साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुके थलाइवा रजनीकांत आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। इस उम्र में भी सुपरस्टार अक्सर अपने फैंस को पर्दे पर एक्शन और थ्रिल का जबर्दस्त ट्रीट देते हैं, जिसके प्रशंसक दीवाने हैं। जहां एक तरफ रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता की एक और फिल्म लाल सलाम का फर्स्ट लुक आज सामने आ गया है।