फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RajiniKanth: रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवर 171' का एलान, 'लियो' के निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ मिलाया हाथ

Mon, 11 Sep 2023 01:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत, लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म 'जेलर' में नजर आए थे। यह फिल्म उनके प्रशंसकों के बीच जबर्दस्त हिट रही। फिल्म और सुपरस्टार के अभिनय की प्रशंसा दर्शकों समेत कई फिल्मी सितारों ने भी की। वहीं अब सभी की निगाहें उनकी अगली फिल्म पर टिकी हैं। अब रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। आधिकारिक तौर पर उनकी अगली फिल्म की घोषणा हो चुकी है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत की अगली फिल्म की घोषणा की गई, जो लोकेश कनगराज के जरिए लिखित और निर्देशित है।
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत, लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया
एक ओर जहां निर्देशक कनगराज, साउथ सुपरस्टार दलपति विजय के साथ 'लियो' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं रजनीकांत भी 'जेलर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अब कनगराज और रजनीकांत अपनी अगली फिल्म के लिए साथ आए हैं। सन पिक्चर्स ने आज सोमवार को एक्स (ट्विटर) पर उनकी अगली फिल्म की घोषणा की।

Pooja Bhatt: 'यह एक पिता का अपनी बेटी के प्यार था', महेश भट्ट संग किसिंग तस्वीर पर पूजा भट्ट ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
कलानिधि मारन द्वारा प्रस्तुत, फिल्म का नाम अस्थायी रूप से 'थलाइवर 171' रखा गया है, जो एक अभिनेता के रूप में रजनीकांत की 171वीं फिल्म है। सन पिक्चर्स द्वारा की गई घोषणा में कहा गया है, “हमें सुपरस्टार रजनीकांत की 'थलाइवर 171' की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। लोकेश कनगराज द्वारा लिखित और निर्देशित है।



100 Years Of Dev Anand: सिनेमाघरों में लौट रहीं देव आनंद की ये चार क्लासिक फिल्में, 30 शहरों में होगा प्रदर्शन

 

4 of 5
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश को कुछ मेगा-सफल फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है, जैसे 2023 में विजय और तृषा कृष्णन अभिनीत 'लियो', 2022 में कमल हासन और विजय सेतुपति अभिनीत 'विक्रम' और कार्ती अभिनीत 'कैथी' फ्रेंचाइजी। उन्होंने 2023 की फिल्म 'भोला' के लिए बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के साथ भी काम किया है।

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने पिता की स्मृति में बनाया पुस्तकालय, पंडित बनारस तिवारी की यादों को संजोया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बात करें रजनीकांत की तो 10 अगस्त को रिलीज हुई 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा निर्मित और नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर' में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन, तमन्ना भाटिया और मास्टर ऋत्विक जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ कैमियो रोल में हैं।

Prateik-Imran: बॉलीवुड में इमरान खान की वापसी पर प्रतीक बब्बर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कुछ तो पक रहा है...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें