फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: ‘कुली’ में रजनीकांत का जलवा, इन कलाकारों ने भी चलाया अपना जादू; किस किरदार में दिखा कौन सा एक्टर?

Thu, 14 Aug 2025 02:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Coolie Movie Star Cast: आज साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा भी कई पॉपुलर एक्टर भी नजर आए हैं। आमिर खान ने कैमियो के जरिए ‘कुली’ में रंग जमाया है। जानिए, ‘कुली’ में किस नामी एक्टर ने कौन सा किरदार निभाया है? 
 
विज्ञापन
1 of 9
फिल्म 'कुली' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखा जा रहा है। फैंस फिल्म देखने के बाद काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट भी फैंस को खूब पसंद आई है। ‘कुली’ में दर्शकों को सिर्फ रजनीकांत ही नहीं साउथ के कई नामी एक्टर्स भी दमदार किरदारों में नजर आए। जानिए, इस मल्टीस्टारर फिल्म में किस एक्टर ने कौन सा किरदार निभाया है।

विज्ञापन

2 of 9
फिल्म 'कुली' में रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@cooliemovieofficial

रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म में ‘देवा’ का किरदार निभाया है। यह सोने की तस्करी करने वाला एक शख्स है। लेकिन इसके अपने उसूल हैं। फिल्म में एक वक्त के बाद यह किरदार अपनी जिंदगी को बदलने की कोशिश करता है।

विज्ञापन

3 of 9
नागार्जुन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नागार्जुन 
‘कुली’ में नागार्जुन ने एक गैंगस्टर साइमन जेवियर का रोल किया है। वह खूंखार किस्म का गैंगस्टर है। फिल्म में नागार्जुन ने साइमन के रोल को बड़ी शिद्दत के साथ निभाया है। सोशल मीडिया पर उनके किरदार की काफी चर्चा है। 

4 of 9
'कुली' फिल्म में आमिर खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आमिर खान 
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने इस फिल्म में दाहा नाम का एक किरदार निभाया है। यह भी एक गैंगस्टर का रोल है। फिल्म में आमिर के किरदार की एंट्री इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। ‘कुली’ में आमिर का किरदार एक कैमियो है। 

विज्ञापन

5 of 9
फिल्म 'कुली' में रजनीकांत के साथ सत्यराज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सत्यराज 
'बाहुबली' फिल्म में कटप्पा का रोल करने वाले साउथ एक्टर सत्यराज भी ‘कुली’ का हिस्सा हैं। उन्होंने फिल्म में राजशेखर नाम का किरदार निभाया है। इस किरदार के कारण कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं। सत्यराज ने भी अपने रोल को उम्दा तरीके से निभाया है।

विज्ञापन

6 of 9
अभिनेता उपेंद्र - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अभिनेता उपेंद्र
फिल्म में साउथ के चर्चित अभिनेता उपेंद्र भी हैं। वह फिल्म में कलेशा के किरदार में दिखे हैं। रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान जैसे चर्चित किरदारों के बीच उपेंद्र अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं।  
विज्ञापन

7 of 9
सौबिन शाहिर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सौबिन शाहिर
फिल्म 'कुली' में सौबिन शाहिर ने दयाल नाम के विलेन का किरदार निभाया है। यह किरदार फिल्म में छोटा जरूर लेकिन अपनी दमदार से सौबिन ने इसे यादगार बना दिया है। फिल्म के आखिर में दर्शकों को दयाल का किरदार याद रह जाता है।  

8 of 9
फिल्म 'कुली' में श्रुति हासन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

श्रुति हासन
कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ अभिनय करती दिखीं। प्रीति नाम का किरदार श्रुति ने निभाया है। प्रीति की मदद के लिए ही रजनीकांत का किरदार देवा आगे आता है। दिग्गज कलाकारों के बीच श्रुति हासन ने अपने अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया है। 

विज्ञापन

9 of 9
पूजा हेगड़े ने 'कुली' में किया आइटम डांस - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
ये एक्टर्स भी फिल्म में नजर आए 
‘कुली’ में पूजा हेगड़े ने एक आइटम सॉन्ग ‘मोनिका’ किया है। पूजा का डांस भी पिछले दिनों चर्चा में था। पूजा के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस शोभना और साउथ एक्टर उपेंद्र भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें