फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: 74 की उम्र में रजनीकांत जमाएंगे एक्शन में रंग, ये साउथ स्टार्स भी विलेन की कर देते हैं छुट्टी

Fri, 01 Aug 2025 07:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही रजनीकांत साउथ फिल्म ‘कुली’ में नजर आएंगे। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में 74 साल के रजनीकांत एक्शन करते हुए भी दिखेंगे। सिर्फ रजनीकांत ही नहीं साउथ के कई एक्टर्स हैं, जो 60 और 70 साल के हो चुके हैं और अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करने के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
1 of 6
रजनीकांत - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रजनीकांत अपने अलग स्टाइल, एक्टिंग के लिए दर्शकों के बीच जाने जाते हैं। जल्द ही वह फिल्म ‘कुली’ में अपने एक्शन सीन्स से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। सिर्फ रजनीकांत ही नहीं कई साउथ सुपरस्टार उम्रदराज होने के बाद अपनी फिल्मों में आज भी एक्शन करने से पीछे नहीं रहते हैं। जानिए, इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है। 

विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'ठग लाइफ' में कमल हासन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कमल हासन
पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म ‘ठग लाइफ’ में कमल हासन एक्शन करते हुए दिखे। इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर के रोल में नजर आए। 70 की उम्र में कमल हासन की एनर्जी पर्दे पर किसी यंग एक्टर्स से कम नजर नहीं आती है। वह फिल्मों में एक्शन सीन्स भी पूरी डेडिकेशन के साथ करते हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty

ममूटी
ममूटी भी पिछले साल एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘टर्बो’ में नजर आए। इस फिल्म में वह एक ड्राइवर के रोल में दिखे, जो असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए बुरे लोगों से भी लड़ पड़ता है। इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘बजुका’ में भी 73 साल के ममूटी ने कमाल का एक्शन किया है।  

4 of 6
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @mohanlal

मोहनलाल
इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘एम्पुरान 2’ में मोहनलाल ने अपने एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया। 65 साल के हो चुके मोहनलाल आगे भी कुछ एक्शन फिल्मों में दर्शकों को नजर आएंगे। 

विज्ञापन

5 of 6
नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

नागार्जुन 
नागार्जुन करियर की शुरुआत से साउथ फिल्मों में अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल भी वह एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ना सामी रंगा’ में लीड रोल में नजर आए। जल्द ही वह फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ एक्शन करते हुए नजर आएंगे। 65 साल के नागार्जुन को एक्शन करते हुए देख उनके फैंस थिएटर में सीटियां बजाने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डाकू महाराज में बालकृष्ण नंदमुरी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बालकृष्ण नंदमुरी
65 साल के बालकृष्ण नंदमुरी भी इस साल ‘डाकू महाराज’ में एक्शन के अंदाज में दिखे। जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘अखंडा 2’ भी रिलीज होगी, इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। साथ ही वह रजनीकांत की एक्शन फिल्म ‘जेलर 2’ का भी हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें