अभिनेता यश उर्फ रॉकी भाई और राधिका पंडित आठ साल पहले आज के ही दिन शादी के बंधन में बंधे। आज सोमवार 9 दिसंबर को इनकी वेडिंग एनिवर्सरी है। अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत दिन पर राधिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी और यश की खूबसरत तस्वीरों के साथ ही सफल शादी का राज भी बताया है।