अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 की सफलता को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता और पुष्पराज की कल्पना के पीछे एक ही व्यक्ति है और वो है निर्देशक सुकुमार।
तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन ने शनिवार को 'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता पर फैंस और निर्देशक का आभार व्यक्त किया। अल्लू अर्जुन ने कहा कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक इमोशन है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने फैंस को और भी गर्व महसूस करवाने का वादा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुष्पा 2 को लेकर बोले अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने कहा, "मेरे लिए 'पुष्पा 2' एक फिल्म नहीं, बल्कि पांच साल की यात्रा और खूबसूरत सा इमोशन है। मैं फिल्म के पूरे प्रयास और सफलता को अपने सभी प्रशंसकों और अपनी सेना को समर्पित करना चाहता हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, मैं आप सभी को और भी अधिक गर्व महसूस कराऊंगा, मैं वादा करता हूं। यह एक बहुत अच्छा कदम है। मैं आप सभी को गौरवान्वित महसूस करूंगा।"
विज्ञापन
3 of 5
सुकुमार और अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक को दिया श्रेय
अल्लू अर्जुन ने इस समारोह में कहा कि 'पुष्पा' की सफलता के पीछे एक ही आदमी है और वो हैं निर्देशक सुकुमार। यह पूरी तरह से उनकी सफलता है। यह सब उनकी कल्पना है, हम सब उनके पात्र हैं। कहा कि वे निर्देशक सुकुमार के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
4 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
सुकुमार की तारीफ की
अल्लू अर्जुन ने निर्देशक सुकुमार को लेकर कहा, "हमें जीत दिलाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, हमें इतना गौरवान्वित महसूस कराने के लिए पूरे तेलुगु फिल्म उद्योग की ओर से आपका शुक्रिया। हम सभी आपके आभारी हैं। मेरे लिए सुकुमार भी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक भावना है। मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। आप एक अलग किस्म के व्यक्ति हैं। मैं अपने दोस्तों और परिवार को बताता रहता हूं कि मुझे खुशी है कि मैं आपके करीब हूं, आप एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं।"
छावा का भी किया जिक्र
'पुष्पा 2' ने 'छावा' फिल्म का भी जिक्र किया। उन्होंने फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म से टकराव न करवाने के लिए धन्यवाद। बता दें कि विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी।