फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidaamuyarchi: विदामुयार्ची का फीका रहा जलवा, कोरोना संक्रमण काल के बाद अजित की सबसे कम ओपनिंग लेने वाली फिल्म

Fri, 07 Feb 2025 05:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidaamuyarchi: फिल्म विदामुयार्ची ने बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षानुसार कमजोर शुरुआत की है। यह अजित कुमार की कोरोना संक्रमण काल के बाद सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
1 of 5
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, यह उनके पिछले फिल्मों की तुलना में कम ओपनिंग है। उनकी पिछली फिल्म थुनिवु (2023) ने 24.4 करोड़ रुपये और वालिमाई (2022) ने 31.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।
Siddharth Pre wedding: संगीत समारोह में होने वाली भाभी के साथ जमकर थिरकीं देसी गर्ल, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
विज्ञापन

2 of 5
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को प्राप्त हुईं मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
'विदामुयार्ची' के धीमे ओपनिंग के पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। फिल्म को पहले पोंगल 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज की तारीख फरवरी में कर दी गई।  इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। हालांकि, फिल्म के एक्शन सीन और कास्ट की तारीफ की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कहानी और इसके नैरेटर पर कुछ सवाल भी उठाए जा रहे हैं।
Badass Ravi Kumar X Review: यूजर्स पर छाया हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार' का खुमार, लोगों ने बताया पैसा वसूल फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
फिल्म का भविष्य लोगों की प्रतिक्रियाओं पर निर्भर
फिल्म की धीमी शुरुआत के बावजूद 'विदामुयार्ची' के पास आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति सुधारने का मौका है। कहा जा रहा है कि अजित कुमार का बड़ा फैन बेस और फिल्म का एक्शन पैक्ड कंटेंट दर्शकों को आकर्षित कर सकता है। फिल्म की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि अगले कुछ दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है।

4 of 5
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions
ये कलाकार भी फिल्म में आए नजर
फिल्म में तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और आरव जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इसे मगिज थिरूमेनी ने निर्देशित किया है। कहा जा रहा है कि यह जोनाथन मोस्टोव के उपन्यास ब्रेकडाउन पर आधारित है। पद्मभूषण से सम्मानित किए जाने के बाद 'विदामुयार्ची' अजित कुमार की पहली रिलीज फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुड बैड अग्ली पोस्टर - फोटो : एक्स
इस फिल्म में अजित जल्द आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजित कुमार की अगली फिल्म 'गुड बैड एंड अग्ली' है। यह 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है। इसमें तृषा कृष्णन के साथ श्रीलीला जैसे अभिनेत्री नजर आएंगी। फिल्म को लेकर लोगों में लंबे समय से चर्चा चली आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें