पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भारतीय सिनेमा में अब बिहार को गंभीरता से लिया जा रहा है।
हाल ही में शत्रुघ्न ने इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एक बातचीत में खुलकर बात की। उन्होंने जूम से बात करते हुए कहा कि बिहार के लिए वह काफी खुश हैं। अभिनेता ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बिहार को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए पटना शहर को चुनना गर्व की बात है। बिहार में हम अपने अतिथि का सम्मान करना जानते हैं। Karan Arjun: राकेश रोशन ने बताया आज के करण-अर्जुन का नाम, एक ने तो उनके साथ की हैं कई फिल्में