फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Trailer Launch: "नमस्ते पटना....का हाल बा...", ट्रेलर लॉन्च पर भोजपुरी बोलकर रश्मिका ने जीता दिल

Sun, 17 Nov 2024 08:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुष्पा 2 द रूल का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम रविवार को सुर्खियों में रहा। इस कार्यक्रम में रश्मिका ने पटना की जनता से भोजपुरी में बात कर उनके दिल जीत लिए। 
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
अल्लू अर्जुन के पुष्पा 2 द रूल के ट्रेलर का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। आज यानी 17 नवंबर को पटना में फिल्म के निर्माताओं ने इसके भव्य ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दोनों मुख्य सितारों ने शिरकत की। बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अभिनेता के पुष्पा गुच्छ देकर प्रदेश में उनका स्वागत किया। 
WAR 2: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से इस अभिनेत्री के जुड़ने की है चर्चा, डांस नंबर की लगाई जा रही हैं अटकलें
विज्ञापन

2 of 5
नक्काश अजीज - फोटो : यूट्यूब- मैत्री मूवी मेकर्स
नक्काश अजीज ने दी शानदार प्रस्तुति
इस फिल्म का टाइटल ट्रैक नक्काश अजीज ने गाया है। कार्यक्रम में उन्होंने पुष्पा-पुष्पा गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। उनकी आवाज का जादू दर्शकों पर खूब चला। गाने के बाद उन्होंने अल्लू अर्जुन के व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की। साथ ही, उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को गाने का मौका देने के लिए भी शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
अक्षरा सिंह ने बांधा समां
पटना में हुए कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी नजर आईं। मंच पर उन्होंने फिल्म के गाने 'अंगारों' पर प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु भाषा में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को शुक्रिया भी कहा। बाद में, उन्होंने भोजपुरी में पटना की जनता का शुक्रिया अदा किया। 

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
भोजपुरी बोलकर रश्मिका ने जीता फैंस का दिल
कार्यक्रम में सबसे चौंकाने वाले समय उस समय आया जब रश्मिका मंदाना को मंच से भोजपुरी में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने भोजपुरी में दर्शकों को अभिवादन करते हुए कहा, "नमस्ते पटना....का हाल बा...सब ठीक-ठाक बा नू। "
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
अभिनेत्री ने की फिल्म देखने की अपील
उन्होंने आगे कहा कि इतना सारा प्यार देने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि फिल्म को बनने में थोड़ा समय लग गया, लेकिन इसे देखने के बाद आपको अच्छा लगेगा। आगे उन्होंने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि पुष्पा 2 को देखने के लिए आप सब सिनेमाघरों में जरूर जाएं।
Pushpa 2 Trailer: पटना में पुष्पा 2 के कार्यक्रम को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें